Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शमी अहमद, अमरेंद्र कुमार, राजेश क्षितिज एवं विमल इधर से उधर

हिंदुस्‍तान, मुजफ्फरपुर के डीएनई शमी अहमद का तबादला मुख्‍यालय पटना के लिए कर दिया गया है. पटना से डीएनई के पोस्‍ट पर गंगाशरण झा को पहले ही भेजा जा चुका है. जब इस संदर्भ में शमी अहमद से पूछा गया तो उन्‍होंने अपना तबादला पटना होने की जानकारी नहीं मिलने की बात कही. हालांकि जब मुजफ्फरपुर हिंदुस्‍तान कार्यालय फोन किया गया तो वहां से पता चला कि उनका तबादला हो गया है, वे कार्यालय नहीं आ रहे हैं.

हिंदुस्‍तान, मुजफ्फरपुर के डीएनई शमी अहमद का तबादला मुख्‍यालय पटना के लिए कर दिया गया है. पटना से डीएनई के पोस्‍ट पर गंगाशरण झा को पहले ही भेजा जा चुका है. जब इस संदर्भ में शमी अहमद से पूछा गया तो उन्‍होंने अपना तबादला पटना होने की जानकारी नहीं मिलने की बात कही. हालांकि जब मुजफ्फरपुर हिंदुस्‍तान कार्यालय फोन किया गया तो वहां से पता चला कि उनका तबादला हो गया है, वे कार्यालय नहीं आ रहे हैं.

ईटीवी से तीन खबरें हैं. बताया जा रहा है कि ईटीवी बिहार डेस्‍क और नेशनल डेस्‍क के प्रभारियों की जिम्‍मेदारी आपस में बदल दी गई है. बिहार डेस्‍क के प्रभारी अमरेंद्र कुमार को नेशनल डेस्‍क का इंचार्ज बना दिया गया है. जबकि नेशनल डेस्‍क के प्रभारी रहे राजेश क्षितिज को बिहार डेस्‍क पर इंचार्ज बना दिया गया है.  अमरेंद्र ईटीवी से कई वर्षों से जुड़े हुए हैं. उन्‍हें बीच में बिहार भी भेजा गया था, परन्‍तु फिर हैदराबाद बुला लिया गया था. वहीं राजेश क्षितिज आजाद न्‍यूज से इस्‍तीफा देने के बाद ईटीवी पहुंचे थे तथा विनोद शुक्‍ला की जगह नेशनल डेस्‍क के प्रभारी बनाए गए थे.

ईटीवी, हैदराबाद में बिहार डेस्‍क पर काम करने वाले विमल पाठक का तबादला पटना के लिए कर दिया गया है. विमल भी ईटीवी बिहार की लांचिंग टीम के सदस्‍य रहे हैं. बीच में कुछ दिनों तक बिहार में रिपोर्टिंग करने भी गए थे, बाद उन्‍हें हैदराबाद बुला लिया गया था. फिर उन्‍हें पटना भेज दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rambabu

    July 24, 2011 at 10:49 am

    ई.टी.वी. से जुडी तीनों खबरे दो महीने पुरानी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...