लखनऊ से एक सूचना आ रही है कि अहमद बुखारी की प्रेस कांफ्रेंस में आज एक पत्रकार पर हमला कर दिया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दास्ताने अवध नाम के पत्रकार अब्दुल वहीद ने अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद से जुड़ा कोई सवाल पूछा, कोई सजेशन दिया जो अहमद बुखारी के लोगों को नागवार गुजरा.
आरोप है कि खफा बुखारी के लोगों ने अब्दुल वहीद को पीट दिया. इस अप्रत्याशित मार पिटाई से सारे पत्रकार हक्के बक्के रह गए और हंगामा मच गया. बताया जा रहा है कि पत्रकार बुखारी और उनके लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं. लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों ने बुखारी के लोगों के इस कृत्य की भर्त्सना की है और हमले का अभिव्यक्ति की आजादी व मीडिया पर हमला करार दिया है.












gyan swami lko
October 15, 2010 at 1:51 am
BUKHARI KA MEDIA PAR HAMLA ACHCHHE SANKET KI NISANI NAHI HAI