Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

आउटलुक के सैकत को आरटीआई पुरस्‍कार

सैकतआउटलुक पत्रिका के सहायक संपादक सैकत दत्‍ता को आरटीआई अधिकार का उपयोग करके ढाई सौ करोड़ रुपये के चावल घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए आरटीआई पुरस्‍कार 2010 मिला है. सैकत ने आरटीआई के माध्‍यम से जानकारियां इकट्ठी करके इस पूरे मामले की पोल खोली थी. इस पुरस्‍कार के लिए सैकत के अलावा चार अन्‍य लोगों को भी नामित किया गया था. जिन्‍होंने आरटीआई के इस्‍तेमाल से कई खुलासे किए थे.

सैकतआउटलुक पत्रिका के सहायक संपादक सैकत दत्‍ता को आरटीआई अधिकार का उपयोग करके ढाई सौ करोड़ रुपये के चावल घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए आरटीआई पुरस्‍कार 2010 मिला है. सैकत ने आरटीआई के माध्‍यम से जानकारियां इकट्ठी करके इस पूरे मामले की पोल खोली थी. इस पुरस्‍कार के लिए सैकत के अलावा चार अन्‍य लोगों को भी नामित किया गया था. जिन्‍होंने आरटीआई के इस्‍तेमाल से कई खुलासे किए थे.

सैकत का चयन एक जूरी ने किया जिसमें पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश जेएस वर्मा, पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त जेएम लिंगदोह तथा इंफोसिस के मुख्‍य संरक्षक एनआर नारायणमूर्ति भी शामिल थे. जूरी ने इस खुलासे को राष्‍ट्रहित में मानते हुए सैकत को आरटीआई पुरस्‍कार के लिए चयनित किया. जूरी का मानना था कि पत्रकार सैकत  दत्ता चावल निर्यात घोटाले को उजागर करने में प्रभावशाली लोगों से बैर मोल लिया. ये लोग उसे नुकसान पहुंचाने में सक्षम थे. फिर भी उसने एक बड़ा जोखिम उठाया.

यह पुरस्‍कार प्रति वर्ष लोक कारक अनुसंधान संस्‍थान द्वारा प्रदान किया जाता है. यह पुरस्‍कार मैग्‍सेसे पुरस्‍कार विजेता अरविंद केजरीवाल द्वारा स्‍थापित किया गया है. जिसके तहत पुरस्‍कार पाने वाले को प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और दो लाख रुपये दिया जाता है.

सैकत ने आरटीआई के माध्‍यम से पता लगाया था कि किस तरह सरकार की आंख में धूल झोंककर निहित स्‍वार्थों के लिए कुछ लोगों ने चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है. उनके इस खुलासे के बाद ढाई सौ करोड़ रुपये के घोटाले पर से पर्दा उठा था. जिसके बाद सरकार ने कई डील रद्द कर दिए. पिछले हफ्ते इस केस को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजा गया है. सैकत इसके पूर्व 2007 में आईपीआई पुरस्‍कार भी जीत चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. सूचना का अधिकार(RTI)

    December 21, 2010 at 8:38 pm

    बधाई हो बधाई! आगे भी आप इसी जज्बे के साथ सच को सामने लाते रहें, हम सभी साथी आपके साथ हैं…
    फेसबुक पर आप भी आरटीआई ग्रुप से जुडें और सूचना का अधिकार आमजनों तक पहुंचाने में भागीदार बनें…
    सूचना का अधिकार(RTI)
    [email protected]

  2. aloka

    December 29, 2010 at 2:01 am

    झारखंडी जोहर
    आप को बंधाई. लेखन की दुनिया में आप को ताकत मिले कामना है मेरी
    आलोका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...