Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले के खिलाफ लखनऊ में धरना

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे आरटीआई कार्यकर्ता अमरनाथ पांडेय पर प्राणघातक हमला कल शाम किया गया. इस हमले के सिलसिले में एक खंड विकास अधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उधर लखनऊ में आज शहीद पार्क स्थित धरना स्थल पर नूतन ठाकुर समेत कई आरटीआई एक्टिविस्ट इस हमले के खिलाफ धरना दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे आरटीआई कार्यकर्ता अमरनाथ पांडेय पर प्राणघातक हमला कल शाम किया गया. इस हमले के सिलसिले में एक खंड विकास अधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उधर लखनऊ में आज शहीद पार्क स्थित धरना स्थल पर नूतन ठाकुर समेत कई आरटीआई एक्टिविस्ट इस हमले के खिलाफ धरना दे रहे हैं.

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पांडे की शिकायत पर बीडीओ सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की एक और व्यक्ति को सजा मिली. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में आरटीआई कार्यकर्ता अमरनाथ पांडे पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए. अमरनाथ को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है. सोनभद्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अमरनाथ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है जिसमें प्रखंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान को नामजद कराया गया है.

श्री अमरनाथ पांडेय जी पर बुधवार रात को गोली चलाई गई. उन्हें एक छर्रा लगा है और वो बनारस के अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत आवेदन कर कुछ जानकारियां मांगीं थी, जिनसे क्षेत्र के ग्राम प्रधान और ब्लॉक डेवलेपमेंट अधिकारी (बीडीओ) द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के उजागर होने की आशंका थी. वे लंबे समय से ग्राम प्रधान और बीडीओ द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे. उन्होंने जिला प्रशासन के पास एक आरटीआई भी फाइल की. इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देकर आरटीआई वापस लेने को कहा गया, लेकिन उन्होंने आवेदन वापस नहीं लिया.

सोनभद्र में भ्रष्टाचारियों द्वारा आरटीआई एक्टिविस्ट को गोली मारने की घटना से नाराज लोग सड़कों पर उतर पड़े और करीब दो घंटे तक वाराणसी राजमार्ग जाम कर दिया. अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से तड़पते डॉक्टर अमरनाथ पांडे ने भ्रष्टाचार से लड़ने की कीमत चुकाई है. सोनभद्र के रहने वाले अमरनाथ पांडे पर बुधवार देर रात कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी. आरटीआई कार्यकर्ता डॉक्टर पांडे के मुताबिक मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने एक ग्राम प्रधान और बीडीओ के खिलाफ आवाज उठाई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanjay kumar sharma

    January 29, 2011 at 8:41 am

    RTI activist par hamla hona bahut jayada galat hai ,aisa logo ko to bahut kadi saja honi chahiya jissa koi or aisa karni ki soch bhi na saka.hum panday ji ka sath hai….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...