Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

आलोक तोमर को यह सच्ची श्रद्धांजलि नहीं है

यशवंतजी, आलोक तोमर की याद में आयोजित प्रोग्राम ”यादों में आलोक” काबिले तारीफ था. हॉल तक मुझे ले जाने में आप के अनुरोध से अधिक आलोक तोमर के नाम-काम ने प्रेरित किया. बोलना मैं भी चाहता था लेकिन सिर्फ एक वजह से रुक गया. वजह थी आलोक भाई की एक नसीहत जो  उन्होंने मुझे दी थी. कर नहीं सकते तो बोलो मत. लोग गंभीरता से नहीं लेंगे.

यशवंतजी, आलोक तोमर की याद में आयोजित प्रोग्राम ”यादों में आलोक” काबिले तारीफ था. हॉल तक मुझे ले जाने में आप के अनुरोध से अधिक आलोक तोमर के नाम-काम ने प्रेरित किया. बोलना मैं भी चाहता था लेकिन सिर्फ एक वजह से रुक गया. वजह थी आलोक भाई की एक नसीहत जो  उन्होंने मुझे दी थी. कर नहीं सकते तो बोलो मत. लोग गंभीरता से नहीं लेंगे.

लोगों ने तरह-तरह से आलोकजी को याद किया. उनकी याद में जम कर कसीदे पढ़े और कारों में बैठ घर चले गए. मेरी नज़र में आलोक भाई को यह सच्ची श्रद्धांजलि नहीं है. आलोक तोमर बेबाक और ठोक कर लिखते थे. आज उस तरह लिखने वाले कितने पत्रकार हैं. यदि उनकी तरह लिख भी दिया जाय तो उसे छापने वाले कितने एडिटर हैं. शायद यही वजह है की जनसत्ता से नौकरी छूटने के बाद आलोक तोमर ने कहीं नौकरी नहीं की या उन्हें नौकरी नहीं मिली. आलोक भाई को पूरी तरह पता था कि तेवर के साथ आज मीडिया में नौकरी नहीं की जा सकती है.

आज मीडिया में नौकरी पाने के लिये लिखना-पढ़ना नहीं बल्कि चापलूसी-दलाली आना जरूरी है. उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी उनके जैसी निर्भीक लेखनी, बेबाक अंदाज. आलोक भाई के अन्दर जो सादगी थी, वह कितने पत्रकरों के पास है. आज एक संपादक से मिलना किसी प्रधानमंत्री से मिलने से कम कठिन काम नहीं है. सही मायने में पत्रकारिता करने वाले लोग तो रोड पर भटक रहे हैं या फिर इस पेशे को टाटा-बाय बाय कर रहे हैं. आलोक भाई भी उन्हीं में से एक थे. कथित मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म को उन्हें भी बाय बाय करना पड़ा. लिखने के प्रति उनकी दीवानगी की क्या कीमत उनके परिवार ने चुकाई, यह तो वही जानता होगा. इक्का दुक्का को नहीं गिना जाय तो आज की मीडिया में मौजूद शेष के बारे में यही कहा जा सकता है कि…

कुहनी पर टिके हुए लोग
सुविधा पर बिके हुए लोग
बरगद की करते हैं बात
गमले में उगे हुए लोग

बरगद बनना हर किसी के बूते की बात नहीं है.

संदीप ठाकुर
वरिष्ठ पत्रकार
दिल्ली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...