Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ईटीवी वालों के पास राज्यसभा चैनल से पहुंचने लगा काल लेटर

ईटीवी, हैदराबाद से खबर है कि यहां कार्यरत लोगों के पास राज्यसभा चैनल के लिए लेटर आने शुरू हो गए हैं. ये लेटर असिसटेंट,एसोसिएट और सीनियर प्रोड्यूसर तक के लिए जारी किए गए हैं. ईटीवी के हेड ऑफिस से लेकर ब्यूरो तक में लोगों ने इन पदों के लिए आवेदन भरा था. इसकी लिखित परीक्षा के लिए लोगों को बुलाया जा रहा है. हैदराबाद में ईटीवी के चलने वाले चार क्षेत्रीय चैनलों के डेस्क पर काम करने वालों में से 20-25 लोगों को कॉल लेटर आए हैं.

 

ईटीवी, हैदराबाद से खबर है कि यहां कार्यरत लोगों के पास राज्यसभा चैनल के लिए लेटर आने शुरू हो गए हैं. ये लेटर असिसटेंट,एसोसिएट और सीनियर प्रोड्यूसर तक के लिए जारी किए गए हैं. ईटीवी के हेड ऑफिस से लेकर ब्यूरो तक में लोगों ने इन पदों के लिए आवेदन भरा था. इसकी लिखित परीक्षा के लिए लोगों को बुलाया जा रहा है. हैदराबाद में ईटीवी के चलने वाले चार क्षेत्रीय चैनलों के डेस्क पर काम करने वालों में से 20-25 लोगों को कॉल लेटर आए हैं.

 

 

चूंकि ईटीवी में काम करने वाले 70-80 फीसदी लोगों के मई या जून में बांड पूरे होने वाले हैं लिहाज़ा ईटीवी ने पैंतरा बदलते हए बड़े पैमाने पर एंकर और बुलेटिन प्रोड्यूसर के लिए टेस्ट लिए थे. एंकरों की ट्रेनिंग तो फटाफट करा कर कुछ चुनिंदा लोगों को एंकर बना दिया गया, मगर बुलेटिन प्रोड्यूसर का रिज़ल्ट नहीं घोषित किया गया. अब जो ख़बर राज्यसभा चैनल की मिल रही है उससे मैनेजमेंट को लग रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग एक्ज़ाम के लिए जा सकते हैं लिहाज़ा ईएसआई डिपार्टमेंट से बात की जा रही है, सबकी छुट्टी रोकने के लिए. इसके अलावा बुलेटिन प्रोड्यूसर का रिज़ल्ट घोषित करके इंटरव्यू भी छह तारीख से लेकर आठ तारीख के बीच कराने की तैयारी है.

दूसरी तरफ एक नया प्रकरण ईटीवी में सामने आया है. ईटीवी के एक कर्मचारी जो कि एंकर है और हैदराबाद हेड ऑफिस में चलने वाले एक संस्थान जो कि फिल्म एकेडमी के नाम से प्रचारित है, के लड़कों के बीच कैंटीन में पानी के जग को लेकर कहासुनी हुई. मामला मैनेजमेंट तक पहुंचा तो एंकर को समझा दिया गया कि ये सब बड़े बाप की औलाद हैं जिनसे संस्थान को पैसा मिलता है, लिहाजा ज्यादा उछलकूद मचाने की ज़रूरत नहीं है, तुम्हारे जैसे बहुत आएंगे यहां. इसके बाद एमपी चैनल के एंकर को उनके डीआई महोदय ने कैंटीन में नाश्ता और खाना खाने से मना कर देने का फरमान सुना दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. patrkar

    May 30, 2011 at 5:38 pm

    ye channel ke karmchari hai ya raajneeti khelne wale minister ya fir school ke buchhe jo tiffin karte samay apas me ladte rahte hai

  2. gautam

    May 30, 2011 at 8:02 pm

    दम लगा ले जितना भी प्रबंधन…. जाने वालों का कारवा रोके नहीं रुकेगा। जिन बंधुओं को राज्यसभा टीवी से कॉल लेटर आया है…. सभी ईटीवी को ठेंगा दिखाने का मौका नही चूकेंगे। प्रंबधन की साजिश को सभी बखूबी जानते है…. इसलिए िस मौके से नही चूकेंगे….और राज्यसभा टीवी की परीक्षा देने सरोजनी नगर जाएंगे… और वहां से कामयाब होकर लौटेंगे। चूंकि सरोजनी नगर में परीक्षा है इसलिए वहां से रैना, नरेन्द्र और कातिल को पिल्ले डीआई औऱ नोडल के लिए डबल जिप का पतलून लाएंगे।….. जय ईटीवी कॉपी एडिटर संगठन

  3. navin

    June 1, 2011 at 5:53 pm

    यही तो है ‘भड़ास’… जिनके लिए ये bhadas4media एक मंच देता है… इस भावना को पत्रकार महोदय समझिए..

  4. shailesh pandey

    June 5, 2011 at 1:25 pm

    katil ke raaj me etv ke karmchariyo me bhari aakrosh panapta ja raha hai….apna ravaiya sudharo katil sahab….

  5. manoj singh baghel

    June 5, 2011 at 1:28 pm

    behatar mauke ki talash sabhi ko hoti hai…aise me pariksha dene se rokne ka prayas nindniya hai….shoshan ki manasikta se upar utho etv ke karta dhartao…..

  6. gurvinder Singh

    June 11, 2011 at 7:00 pm

    mera tajurba etv mein do saal ka raha hai.ek to log waha salary se pareshan hai or dusra desk incharge ke jo tanashahi hai usse bhi lig pareshan hai. Waha insaan ko insaan nahi samjha jata hai. aaj waha quality ke nahi quantity ke zarrorat hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...