राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, गाजीपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें ‘मीडिया तथा कारपोरेट वर्ल्ड की चुनौतियां और अवसर’ विषय पर चर्चा आयोजित की गई. गोष्ठी में जनपद भर से जुटे दर्जनों पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखे. भारतीय प्रेस परिषद एवं निदेशक, सूचना व जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश के आदेश पर इस कार्यक्रम को जिला सूचना विभाग ने आयोजित किया.
गोष्ठी में पत्रकारों ने कहा कि मीडिया के समक्ष इस समय चौतरफा चुनौतियां मौजूद हैं. पत्रकारों के लिए अब मिशन की पत्रकारिता करना मुश्किल हो गया है. क्योंकि अब ज्यादातर मीडिया हाउस
कारपोरेट हो गए हैं, जिन्हें अब जनपक्षधरता की बजाय लाभ-हानि का ध्यान ज्यादा रहता है. इस दौर में कलम की धार कम हो गई है और पत्रकार क्लर्क बनते जा रहे हैं.
कार्यक्रम में सहायक सूचना अधिकारी एसपी सिंह के अनुपस्थित रहने से पत्रकारों में नाराजगी देखी गई. कार्यक्रम का सफल आयोजन सूचना विभाग के लेखाधिकारी कृपा शंकर पांडेय ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कार्तिक कुमार चटर्जी ने किया.
कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, आरसी खरवार, अरविन्द कुमार, अजय शंकर तिवारी, अनिल कुमार, प्रवीण गुप्ता, चन्द्र कुमार तिवारी, आरिफ, सत्येन्द्र शुक्ला, राकेश पाण्डेय, अशोक सिंह, श्याम सिन्हा, राजेश सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे. धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष उधम सिंह ने किया.












dhanish sharma
November 17, 2010 at 4:50 am
this is true.