Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

खामोश हो गई एक ताकतवर कलम

आलोक जी के जाने की खबर से मर्माहत हूं और चिंतित भी। मर्माहत इसलिए कि इस बार वह वीर जिंदगी की लड़ाई कैसे हार गया, जो बड़ों-बड़ों से बेधड़क पंगा लेता रहा और उनकी काली करतूतों को जग जाहिर करता रहा। चिंतित इसलिए कि आलोक भाई के जाने का अर्थ बहुत व्यापक है।उनका जाना एक ताकतवर कलम का खामोश हो जाना है। ऐसी कलम जिसने न कभी दैन्यता दिखाई और न ही किसी के सामने झुकी। उसे न अर्थ खरीद सका और न कोई भय डरा सका।

आलोक जी के जाने की खबर से मर्माहत हूं और चिंतित भी। मर्माहत इसलिए कि इस बार वह वीर जिंदगी की लड़ाई कैसे हार गया, जो बड़ों-बड़ों से बेधड़क पंगा लेता रहा और उनकी काली करतूतों को जग जाहिर करता रहा। चिंतित इसलिए कि आलोक भाई के जाने का अर्थ बहुत व्यापक है।उनका जाना एक ताकतवर कलम का खामोश हो जाना है। ऐसी कलम जिसने न कभी दैन्यता दिखाई और न ही किसी के सामने झुकी। उसे न अर्थ खरीद सका और न कोई भय डरा सका।

आलोक जी से एक बार ‘जनसत्ता’ हिंदी दैनिक के कोलकाता आफिस में मुलाकात हुई थी। पीली टी शर्ट पहने एक गठीले बदन का जवान हमारे सामने था। उनकी कलम से तो हम सभी वाकिफ थे ही, उनसे साक्षात का वह पहला मौका था। वैसे गाहे-बगाहे प्रभाष जोशी की चर्चाओं में उनका जिक्र अवश्य होता था। एक बार प्रभाष जी ने ही बताया था कि आलोक की श्रीमती सुप्रिया जी बंगाल की हैं और उन्होंने कभी उन्हें कोई बंगाली व्यंजन बना कर खिलाया, जो प्रभाष जी को बहुत भाया।

अरसे बाद जब मैं जनसत्ता छोड़ ‘सन्मार्ग’ दैनिक के उड़ीसा संस्करण का स्थानीय संपादक बना तो एक दिन उड़ीसा (भुवनेश्वर) से कोलकाता वापसी पर ‘सन्मार्ग’ के प्रधान संपादक (अब स्वर्गीय) रामअवतार गुप्त जी से मिलने ‘सन्मार्ग’ के मुख्य कार्यालय गया। उड़ीसा संस्करण की बातें खत्म हुईं तो श्री गुप्त ने मुझसे कहा कि मैं उन्हें किसी ऐसे पत्रकार का नाम सुझाऊं जो साहसिक पत्रकारिता का पक्षधर हो और सच को सच की तरह कहने की हिम्मत रखता हो। वे सन्मार्ग में ऐसे पत्रकार के समाचार और लेख वगैरह छापना चाहते थे। सच कहूं उस समय मुझे आलोक जी के अलावा और कोई नाम याद नहीं आया। हमारे लिए तो वे साहसिक और खोजपरक पत्रकारिता के पर्याय थे।

श्री गुप्त जी ने आलोक जी के कुछ डिस्पैच मंगाये और उसके बाद जिंदगी के अंतिम दिन तक आलोक जी ‘सन्मार्ग’ में छपते रहे। आलोक जी जैसे जीवट वाले पत्रकार कभी मरते नहीं, अपनी विचारधारा और अपने कृतित्व से वे हमेशा अमर रहते हैं और अपनी परवर्ती पीढ़ी को दे जाते हैं सार्थक पत्रकारिता की वह विरासत जो अनाचार, अन्याय और भ्रष्टाचार के अंधेरे के बीच दीपशिखा बन राह दिखाती है। उस महान आत्मा को शत शत नमन।

लेखक राजेश त्रिपाठी कोलकाता के वरिष्ठ पत्रकार हैं. इन दिनों हिंदी दैनिक सन्मार्ग में कार्यरत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. डा. महाराज सिंह परिहार

    March 22, 2011 at 2:55 pm

    [b]यह मेरा दुर्भाग्‍य रहा कि पत्रकारिता के जीवंत इतिहास से मैं नहीं मिल पाया। हालांकि विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं के माध्‍यम तथा भडास के माध्‍यम से उनकी धारदार कलम से अवश्‍य रूबरू हुआ। आज जबकि पत्रकारिता अपना दम और विश्‍वास तोडती जा रही है ऐसे समय में आलोकजी का जाना निश्चित रूप से हिंदी पत्रकारिता की अपूरणीय क्षति है। इस संदर्भ में मुझे गोपाल सिंह नेपाली की यह पंक्तियां याद आ रही हैं-

    तुझ सा लहरों में बह लेता तो मैं भी सत्‍ता गह लेता

    ईमान बेचता चलता तो मैं भी महलों में रह लेता

    तू दलबंदी पर मरे, यहां जीवन में तल्‍लीन कलम

    मेरा धन है स्‍वाधीन कलम

    डा. महाराज सिंह परिहार

    ब्‍यूरो चीफ आगरा

    जनसंदेश टाइम्‍स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...