Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

खून चूस लेते हैं अमर उजाला वाले

अजय कृष्ण त्रिपाठी: कोल्हू के बैल से भी बदतर अमर उजाला कर्मी : कहते हैं कि कोल्हू का बैल दिनभर कोल्हू के चक्कर लगाता रहता है थककर चूर होने के बावजूद उफ् तक करने की गुंजाइश कोल्हू के बैलों में नहीं देखी गयी लेकिन उनके परिश्रम को संवेदनशील प्राणी महसूस कर लेता है। लगभग यही स्थिति अमर उजाला कर्मियों की भी है हालांकि इसी से मिलती जुलती स्थितियां बाकी सभी अखबारों में काम करने वालों की भी है। लेकिन अमर उजाला पसीना बहवाने में कोई कसर नहीं छोड़ता।

अजय कृष्ण त्रिपाठी: कोल्हू के बैल से भी बदतर अमर उजाला कर्मी : कहते हैं कि कोल्हू का बैल दिनभर कोल्हू के चक्कर लगाता रहता है थककर चूर होने के बावजूद उफ् तक करने की गुंजाइश कोल्हू के बैलों में नहीं देखी गयी लेकिन उनके परिश्रम को संवेदनशील प्राणी महसूस कर लेता है। लगभग यही स्थिति अमर उजाला कर्मियों की भी है हालांकि इसी से मिलती जुलती स्थितियां बाकी सभी अखबारों में काम करने वालों की भी है। लेकिन अमर उजाला पसीना बहवाने में कोई कसर नहीं छोड़ता।

बतौर उदाहरण हम अमर उजाला के डेस्क पर काम करने वालों की ही बात करते हैं। भुक्तभोगियों ने अपना नाम न छापने की शर्त रखते हुए अपनी मजबूरी का जो बयान किया उससे उनपर तरस ही आता है। अमर उजाला वाराणसी में डेस्क पर काम करने वालों की संख्या कम नहीं है। यहां कोई नौ डेस्क हैं। मतलब दो दर्जन से भी ज्यादा लोग डेस्क से जुड़े हैं जिनकी ड्यूटी अपराह्न तीन बजे शुरु होती है तो इनकी पहली जिम्मेदारी सेंटर चार्ट भरने की होती है जिनमें चार-पांच अखबार पढ़कर यह देखना होता है कि अपने यहां किस सेंटर से कौन सी खबर छूटी है और फिर चार्ट बनाकर संपादक के चेंबर में पहुंचाना होता है।

यह क्रम रोज चलता है और सप्ताह भर की रिपोर्ट पर सोमवार की मीटिंग में चर्चा होती है। चर्चा का विषय खबर छूटने या खबर देने की न होकर प्रायः लेआउट पर ही सीमित हो जाती है। खैर रोजाना अखबारों के मिलान और चार्ट भरने में ही दो घंटे का समय गुजर जाता है। फिर साढ़े पांच से छह के बीच डेस्क वाले रुटीन ड्यूटी संभालते हैं जो साढ़े बारह बजे रात के पहले खत्म नहीं हो पाती। इसके बाद भी उनका काम खत्म नहीं होता और उन्हें नाइट रिपोर्ट भी तैयार करनी होती है। इस क्रम में डाक के लोगों को सिटी पर भी घंटे आध घंटे काम करने का निर्देश मिलता है और अगले दिन की स्पेशल रिपोर्ट के बारे में जानकारी देनी होती है और उसके बाद भी पोर्टल के लिए भी उन्हें खबरें और फोटो मैनेज करना होता है। यह सब करते हुए डेढ़ से दो बज जाते हैं। नौ घंटे की घोषित ड्यूटी ग्यारह से बारह घंटे की हो जाती है।

साप्ताहिक छुट्टी के बाबत लोगों को यह भी निर्देश है कि वे वीकली आफ के दिन स्टेशन न छोड़ें और यदि स्टेशन छोड़ना जरुरी हो तो बगैर सूचित किए ऐसा न करें। इस तरह की विषम परिस्थिति में काम करने वाला पत्रकार रात्रि में जब दो से तीन के बीच घर पहुंचेगा तो बीवी बच्चों की क्या खिदमत कर सकेगा उन्हें कितना संतुष्ट कर पाएगा इसका सहज अनुमान तो लगाया ही जा सकता है। घर पहुंचने के बाद तो उसकी वही दशा होती है जो कोल्हू के बैल की होती है जिसे कोल्हू से खोलकर नाद पर बांध दिया जाता है पेट भरने को। इसी तरह अमर उजाला कर्मी भी पेट भरते हैं और अगले दिन की तैयारी के बारे में सोचते हुए कटे पेड़ की तरह बिस्तर पर पड़ जाते हैं।

बनारस से अजय कृष्ण त्रिपाठी की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanjay

    February 27, 2011 at 10:16 am

    khunchusawa hi nahi lutera bhi hai amar ujala. gorakhpur se nikalne wale amar ujala ke sath ek < purwai> nikalti thi. esme lekhako ko paisa diya jata tha. akhilesh singh mayank eske prabhari the. lekhako ka paisa lut gaya.purwai band ho gayo.
    sanjay. gkp

  2. Bhardwaj

    March 15, 2011 at 5:11 pm

    अमर उजाला वाले खून जरूर चूसते है, लेकिन उनका जो काम चोर होते है। जो काम करने वाले होते है उन्हें सुविधाएं देकर उनका खून बढ़ाते भी है।
    अपना अपना नजरिया है श्रीमान।

  3. Bhardwaj

    March 15, 2011 at 5:12 pm

    अमर उजाला वाले खून जरूर चूसते है, लेकिन उनका जो काम चोर होते है। जो काम करने वाले होते है उन्हें सुविधाएं देकर उनका खून बढ़ाते भी है।
    अपना अपना नजरिया है श्रीमान।

  4. Bhardwaj

    March 15, 2011 at 5:14 pm

    अमर उजाला वाले खून जरूर चूसते है, लेकिन उनका जो काम चोर होते है। जो काम करने वाले होते है उन्हें सुविधाएं देकर उनका खून बढ़ाते भी है।
    अपना अपना नजरिया है श्रीमान।

  5. Vinod Sheel

    May 18, 2011 at 2:56 pm

    This is not the case with Amar Ujala only but applicable to other publications also. Like we are also being humiliated by Dainik Jagran Management specially Sandeep Gupta. But We are helpless…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...