Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण, मेरठ से सात गए, दो जुड़े

: सभी सरकुलेशन विभाग के : जनवाणी ज्वाइन किया : अमर उजाला व हिंदुस्तान के एक-एक पत्रकारों ने जागरण, मेरठ ज्वाइन किया : अमर उजाला, लखनऊ के साथ चार पत्रकार जुड़े : दैनिक जागरण, मेरठ के साथ दो पत्रकारों ने नई पारी शुरू की है और सरकुलेशन विभाग के सात कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है. जिन दो लोगों ने संपादकीय विभाग में ज्वाइन किया है उनके नाम हैं राहुल पांडेय और रवि प्रकाश. राहुल इससे पहले अमर उजाला, गाजियाबाद में कई वर्षों से कार्यरत थे.

: सभी सरकुलेशन विभाग के : जनवाणी ज्वाइन किया : अमर उजाला व हिंदुस्तान के एक-एक पत्रकारों ने जागरण, मेरठ ज्वाइन किया : अमर उजाला, लखनऊ के साथ चार पत्रकार जुड़े : दैनिक जागरण, मेरठ के साथ दो पत्रकारों ने नई पारी शुरू की है और सरकुलेशन विभाग के सात कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है. जिन दो लोगों ने संपादकीय विभाग में ज्वाइन किया है उनके नाम हैं राहुल पांडेय और रवि प्रकाश. राहुल इससे पहले अमर उजाला, गाजियाबाद में कई वर्षों से कार्यरत थे.

वे पहले भी दैनिक जागरण, मेरठ में काम कर चुके हैं लेकिन तब वे आई-नेक्स्ट के हिस्से हुआ करते थे. रवि प्रकाश दैनिक हिंदुस्तान, चंड़ीगढ़ के साथ संबद्ध थे. दैनिक जागरण, मेरठ के सरकुलेशन विभाग के जिन सात कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है उनके नाम हैं-  आशीष शर्मा, दीपक उपाध्याय, जयविंदर सिंह, निशीथ वर्मा, सोकरन, हरिमोहन और सौरभ त्यागी. ये सभी सीनियर एक्जीक्यूटिव व एक्जीक्यूटिव हैं. इन सभी ने मेरठ से ही प्रकाशित होने वाले नए हिंदी दैनिक जनवाणी के साथ नई पारी शुरू की है. जनवाणी से जुड़े वरिष्ठ लोगों ने संपादकीय व प्रोडक्शन से कई लोगों को तोड़ने के बाद अब सरकुलेशन विभाग पर निशाना साध दिया है. इस तरह जागरण, मेरठ को झटके पर झटका लगने का सिलसिला जारी है.

जागरण के सरकुलेशन प्रभारी इंद्रजीत चौधरी जनवाणी के इस झटके के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं और बाकी लोगों को रोकने की कवायद कर रहे हैं. दैनिक जागरण, मेरठ के निदेशक तरुण गुप्ता भी सभी विभागों के प्रत्येक कर्मचारियों से मिल कर उनकी दिक्कतें व उनकी निष्ठा का पड़ताल कर रहे हैं ताकि जनवाणी जाने वाले संभावित लोगों को रोका जा सके. उधर, पता चला है कि जनवाणी के वरिष्ठ लोगों ने दीवाली की सुबह मेरठ के सेंटरों का दौरा किया और सभी हाकरों व एजेंटों को दिवाली के मौके पर मिठाई का डिब्बा भेंट कर जनवाणी से जुड़ाव का एहसास कराया.

एक अन्य सूचना के मुताबिक दैनिक जागरण, मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार और संपादकीय प्रभारी राजवीर सिंह ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीत लिया है. वे अब प्रधान बन चुके हैं. संपादक के रूप में वे पहले से ही दैनिक जागरण में कार्यरत हैं. इस तरह प्रधान – संपादक, दोनों ही पदवी राजवीर सिंह के पास आ गई है.

उधर, अमर उजाला, लखनऊ ने भी दैनिक जागरण को झटका देने का सिलसिला जारी रखा हुआ है. जागरण समूह के कुल तीन लोगों ने अमर उजाला, लखनऊ ज्वाइन किया है. दैनिक जागरण और आई-नेक्स्ट से इस्तीफा देकर जिन लोगों ने अमर उजाला, लखनऊ ज्वाइन किया है, उनके नाम हैं- अखिलेश अग्निहोत्री, राकेश वर्मा और सौरभ शर्मा. राकेश आई-नेक्स्ट, लखनऊ के साथ थे. सौरभ आई-नेक्स्ट, बरेली में थे. अखिलेश दैनिक जागरण कानपुर छोड़कर आए हैं. इससे पहले आई-नेक्स्ट, वाराणसी के आशीष ने भी इस्तीफा देकर अमर उजाला, लखनऊ ज्वाइन किया. इन्हें जोड़ लें तो कुल चार लोग अमर उजाला, लखनऊ के हिस्से बने हैं. उधर, अमर उजाला को लखनऊ में जमाने के लिए और गिरते सरकुलेशन को थामने के लिए प्रबंधन ने दाम घटाने का फैसला किया है. अब इस अखबार को दो रुपये का कर दिया गया है. माना जा रहा है कि लखनऊ के दूसरे अखबार भी देर सबेर इस रास्ते को अपना सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Arvind Sharma

    November 6, 2010 at 8:38 pm

    Iske alawa Harendra Singh Moral ne bhi Jaagran join kiya hain as a Sports Reporter.

  2. विशाल सिंह

    November 9, 2010 at 2:50 am

    यशवन्त भाई खबरों को छापने से पहले थोड़ा कन्फर्म कर लिया किजीए…आशीष जी के बारे में आपके पास भेजी गयी जानकारी सही नहीं है क्योंकि वे अभी भी आई नेक्स्ट वाराणसी के मजबूत स्तम्भ है उन्होने अमर उजाला ज्वाइन नहीं किया है चाहे तो कन्फर्म कर ले

  3. S.K.Verma

    November 9, 2010 at 10:55 am

    Bhai Rajveer ko double badhai. Dipawali aur Pradhan banne ki.
    Chalo achha hua retirement time se pahle hi seat pakki.
    thanks.

  4. Lokenath Tiwary

    November 11, 2010 at 8:21 am

    Congratulations Ravi ! Now you are in No. 1 news paper. May god fulfill all your wishes. I know you are a hard working journalist and capable to achieve your goal. Best of Luck.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...