Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारिता के पाठ्यक्रम में सुधार की जरूरत : गोविन्द सिंह

देहरादून। हिन्दुस्तान के एसोसिएट एडिटर गोविन्द सिंह का मानना है कि आज की पत्रकारिता को और अधिक गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए उसके वर्तमान पाठ्यक्रमों में सुधार की सख्त जरूरत है। गोविन्द सिंह एसएस जीना परिसर के हिन्दी व पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित एक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

देहरादून। हिन्दुस्तान के एसोसिएट एडिटर गोविन्द सिंह का मानना है कि आज की पत्रकारिता को और अधिक गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए उसके वर्तमान पाठ्यक्रमों में सुधार की सख्त जरूरत है। गोविन्द सिंह एसएस जीना परिसर के हिन्दी व पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित एक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों और रोजगार के बढते अवसरों को देखते हुए विश्‍वविद्यालयों द्वारा पत्रकारिता का स्पष्ट तथा समृद्ध पाठ्यक्रम तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता परिवर्तनशील है इसलिए समय-समय पर इसके पाठ्यक्रमों को अपडेट करना आवश्यक होता है।

उन्होंने कहा कि आज देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता के अलग-अलग कोर्स चलाए जा रहे हैं, लेकिन स्नातक और स्नात्कोत्तर समेत सभी स्तरों पर छात्रों को लगभग एक सा ही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता बेहद परिवर्तनशील है और इसमें हर रोज नई-नई चुनौतियां सामने आ रही हैं।

साथ ही तकनीक के स्तर पर भी तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों को इस विधा के सभी आयामों का ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए एक स्पष्ट व समृद्ध पाठ्यक्रम तैयार किया जा सके। जिससे छात्र पत्रकारिता के हर क्षेत्र में निपुण हो सकें। उन्होंने कहा कि यह काम विश्वविद्यालयों को ही करना होगा। गोविन्द सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता कैरियर के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण हैं और युवाओं का रूझान इसमें बढ़ रहा है। ऐसे में इसके मजबूत और सर्वांगीण पाठ्यक्रम की सख्त जरूरत भी महसूस की जा रही है।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए परिसर के निदेशक प्रोफेसर देव सिंह पोखरियाल ने कहा कि विद्यार्थियों को मूल्यों का बोध कराना भी आज की महती आवश्यकता है और इसके लिए वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च स्तर पर शोध करने व हुनरमंद लोगों को इस क्षेत्र में लाने का प्रयास ही एकमात्र हल है।

गोष्ठी में पत्रकारिता के छात्रों ने गोविन्द सिंह से काफी सवाल किये। जिसका उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर जवाब दिया। इस दौरान कुलानुशासक डा. जगत सिंह बिष्ट, प्रोफेसर आरएस पाथनी, डा. भीमा मानराल, प्रो. दया पंत के साथ बड़ी संख्या में पत्रकारिता के छात्र/छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

देहरादून से धीरेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कमल शर्मा

    December 14, 2010 at 8:06 am

    राडिया कांड के बाद तो सारे मीडिया घरानों में ही सुधार की जरुरत है।

  2. kalura abhinav

    December 14, 2010 at 2:35 pm

    Dr. Govind Singh vartmaan hindi journalishm ki pramukh vibhooti hai aur sh. Dev singh Pokhriyal ji ne apko patrkarita par vyakhyaan dene ke liye bulakar naye bachho ko naya rashta dikhaya hai

  3. anil pande

    June 6, 2011 at 2:13 pm

    क्या गोविन्द सिंह ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है?

  4. santosh singh

    June 29, 2011 at 3:04 pm

    Dr. govind singh aaj ki partrakarita ke aadharsh purush hain….Unnke jaisha ban pana hi apne aap me bahut badi uplabdhi hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...