केरल के कोल्लम से खबर है कि दैनिक अखबार ‘मातृभूमि’ में काम करने वाले पत्रकार वीबी उन्नीथन पर हमले के आरोपी पुलिस अफसर को अरेस्ट कर लिया गया है. यह हमला उन्नीथन पर 16 अप्रैल को तब किया गया जब वह दफ्तर से घर लौट रहे थे. आरोपी हमलावर पुलिस अधिकारी का नाम संतोष एम. नैयर है. केरल के पुलिस उप महानिरीक्षक एस. श्रीजीत ने बताया कि 16 अप्रैल को पत्रकार पर हमला किए जाने के मामले में शामिल डिप्टी एसपी संतोष एम.नैयर को गिरफ्तार किया जा चुका है.
इस आरोपी अधिकारी को शीघ्र ही अदालत में पेश किया जाएगा. इस मामले में पहले ही चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. गौरतलब है कि दैनिक समाचार पत्र “मातृभूमि” में काम करने वाले उन्नीथन 16 अप्रैल को दफ्तर से घर लौट रहे थे. उसी दौरान रास्ते में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. गम्भीर रूप से घायल उन्नीथन को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें अभी तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पाई है. इस मामले में धीमी गति से चलने वाली छानबीन के विरोध में मीडिया से जु़डे लोगों ने प्रदर्शन किया. पत्रकारों के विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार ने मामले को गम्भीरता से लिया और श्रीजीत को जांच दल का प्रमुख नियुक्त किया. इस हफ्ते के शुरू में मामले के मुख्य आरोपी संतोष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को ब़डी कामयाबी मिली थी.












AJAY SHUKLA CHANDIGARH
May 22, 2011 at 5:09 pm
ye keral mai hi sambhav tha. U.P. aur dusre uttri bharat k rajyo mai to utpeedan ka khel hi police k sahare hota hai…
Imran Zaheer,Moradabad-UP
June 2, 2011 at 3:55 pm
Dear Ajai You are absolutely right.