Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पहले भी पत्रकारों के सवालों से घिरते रहे हैं राजीव शुक्‍ला

राजीव शुक्‍ला पहली बार किसी पत्रकार के लपेटे में नहीं फंसे हैं. वे अक्सर फंसते रहते हैं. पत्रकार से मंत्री बने राजीव शुक्‍ला इसके पहले भी कई बार अपनी आदतों के चलते उलझ चुके हैं. कानपुर से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले राजीव शुक्‍ला को बहुत पहले ही यह बात समझ में आ गई था कि नेताओं से सामान्‍य संबंध बनाने से नहीं, निजी संबंध बनाने से ज्यादा फायदा होता है.

राजीव शुक्‍ला पहली बार किसी पत्रकार के लपेटे में नहीं फंसे हैं. वे अक्सर फंसते रहते हैं. पत्रकार से मंत्री बने राजीव शुक्‍ला इसके पहले भी कई बार अपनी आदतों के चलते उलझ चुके हैं. कानपुर से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले राजीव शुक्‍ला को बहुत पहले ही यह बात समझ में आ गई था कि नेताओं से सामान्‍य संबंध बनाने से नहीं, निजी संबंध बनाने से ज्यादा फायदा होता है.

कहा जाता है कि अपने शुरुआती दौर से ही उन्‍होंने याज्ञवल्‍क्‍य का संबंध सूत्र याद कर लिया था, जिसमें आदान-प्रदान और दोनों की सुविधा का ख्‍याल रखने की बात कही गई है. राजीव ने पहले ही समझ लिया था कि खुद को राजनीतिक परिवेश में धीरे धीरे रूपांतरित कर लेना चाहिए. उन्‍होंने अपने संबंध एनडीए के साथ तो बनाए ही, यूपीए के साथ भी उनके संबंध वैसे ही अच्‍छे और घनिष्‍ठ रहे.

भाजपा और सहयोगी दलों के सहारे जीत कर राज्‍यसभा सांसद बने राजीव शुक्‍ला ने जितना बीजेपी को साधा, उतना ही कांग्रेस पर भी निशाना लगाये रखा. तभी तो कांग्रेस में शामिल करने के लिए जब उन्‍हें अहमद पटेल प्रेस के सामने लाए और बोलते-बोलते ये सच बोल गए कि राजीव शुक्‍ला भले ही शारीरिक तौर पर एनडीए के साथ रहे हों परन्‍तु दिल से वे हमेशा कांग्रेस के साथ रहे, यह सुनकर वहां मौजूद हर शख्‍स उनका चेहरा देखने लगा.

उसी समय आजतक के एक संवाददाता ने राजीव शुक्‍ला से सवाल किया था कि यह तो किसी के चरित्र पर सबसे बड़ा आक्षेप और लांछन है कि वो जाहिरा तौर पर किसी के साथ है और दिल से किसी और के साथ. इस सवाल पर वहां मौजूद पत्रकारों ने जमकर ठहाका लगाया था. अहमद पटेल को तो इस सवाल का कोई जवाब नहीं सूझा पर राजीव शुक्‍ला भी अपनी झेंप मिटाने के लिए बस मुस्‍करा कर रह गए थे. वैसे भी राजीव शुक्‍ला के बारे में कहा जाता है कि वे होते कहीं और हैं तथा अपने हित के लिए करते कुछ और हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. badrri prasad

    September 1, 2011 at 6:49 pm

    ye to media ka real kutta hai….. or kya kahu,,,

  2. puran chand

    September 2, 2011 at 4:05 am

    जूते में बाटा,

    और आदमी में नाटा

    का जवाब नहीं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...