Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बनारस में कवर प्राइस दो रुपये करेगा जागरण!

वाराणसी। यहां जिस तरह अखबारों में प्राइस वार तेज हुआ है उसमें जागरण और हिंदुस्तान के लिए ज्यादा दिनों तक अखबार साढ़े तीन रुपये में पाठकों को पढ़वाना संभव नहीं जान पड़ रहा है। अमर उजाला ने अपने अखबार की कवर प्राइस ढाई रुपये कर दिया है। वितरक कमीशन भी मंगलवार से तीस पैसे बढ़ाकर एक रुपया 35 पैसा कर दिया है। इसका खासा असर जागरण और हिंदुस्तान पर मंगलवार को सुबह सेंटरों पर देखने को मिला। इस वितरक स्कीम का अमर उजाला को तत्काल फायदा मिला।

वाराणसी। यहां जिस तरह अखबारों में प्राइस वार तेज हुआ है उसमें जागरण और हिंदुस्तान के लिए ज्यादा दिनों तक अखबार साढ़े तीन रुपये में पाठकों को पढ़वाना संभव नहीं जान पड़ रहा है। अमर उजाला ने अपने अखबार की कवर प्राइस ढाई रुपये कर दिया है। वितरक कमीशन भी मंगलवार से तीस पैसे बढ़ाकर एक रुपया 35 पैसा कर दिया है। इसका खासा असर जागरण और हिंदुस्तान पर मंगलवार को सुबह सेंटरों पर देखने को मिला। इस वितरक स्कीम का अमर उजाला को तत्काल फायदा मिला।

उसके प्रसार सूत्रों ने दावा किया कि वितरकों ने इसे हाथों हाथ लिया और पहले दिन ही 9700 कापियां अधिक उठा ली गयीं। सहारा दो रुपये का पहले ही बिक रहा है और वह वितरकों को एक रुपया दस पैसा पहले से ही कमीशन दे रहा है। अमर उजाला सूत्रों ने बताया कि इस अखबार को उठाने पर इन्वेस्टमेंट कम और लाभ अधिक है। अगर देखा जाए तो अमर उजाला जो कि ढाई रुपये का है और उसे वितरक उठाते हैं तो उन्हें एक अखबार पर पूरे माह वितरकों को 32 रुपया 70 पैसे लगाना पड़ रहा है और उसे 42 रुपया तीस पैसे कमीशन मिलेगा जो अच्छी खासी रकम होगी। सहारा दो रुपये कवर प्राइस पर बिक रहा है और इसे लेने पर वितरक को मात्र 31 रुपया पचास पैसा मिलेगा, पर उसे 28 रुपया पचास पैसे लगाना होगा।

इसी तरह हिंदुस्तान और जागरण के कवर प्राइस साढ़े तीन रुपये पर प्रति अखबार वितरकों को क्रमशः 40 रुपये 50 पैसे और 35 रुपये ही बतौर कमीशन का फायदा मिलेगा। इसमें हिंदुस्तान लेने के लिए वितरकों को रुपये 64.50 पैसे और 70 रुपये लगाने पड़ रहे हैं। इस तरह देखा जाए तो अमर उजाला लेने पर लागत कम और लाभ काफी अधिक है। कमीशन बढ़ाये जाने के बाद अमर उजाला की बढ़ी बिक्री से चकराए अन्यान्य अखबारों के बीच तेज सुनगुनी थी कि देर सबेर जागरण भी दो रुपये में अखबार की कवर प्राइस ला देगा। अगर ऐसा हुआ तो सिर्फ सहारा ही दो रुपये का होने की वजह से किसी तरह का मुकाबला करेगा और सहारा अभी से इस सुनगुनाहट के मद्देनजर कदम उठा रहा है।

अगर जागरण ने दो रुपया कवर प्राइस डाला तो जागरण और सहारा दोनों ही अखबार एक रुपया दस पैसे कमीशन देकर मीर हो जाएंगे। इस तरह अमर उजाला और हिंदुस्तान को लंबा झटका लगेगा क्योंकि इस समय मार्केट लीडर बनारस में जागरण ही है, जिसकी अगुवाई आज और दैनिक जागरण के पूर्व प्रसार प्रबंधक स्वर्गीय भानु प्रसाद यादव के बेटे राजेश यादव कर रहे हैं। यह तय है कि जैसे ही जागरण दो रुपये कवर प्राइस पर आएगा बाकी अखबारों की उट्ठी बोल जाएगी। सुबह-तड़के अखबार वितरण सेंटरों का दौरा करने पर जागरण के दो रुपये कवर प्राइस पर आने के बाबत काफी तेज चर्चाएं सुनी गयीं। साभार : पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...