Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बनारस में हिन्‍दुस्‍तान ने फेंका चवन्‍नी का पासा

: हॉकरों की कमीशन बढ़ाई, पाठकों को भी लेमनचूस थमाई : बनारस में राष्‍ट्रीय सहारा के दिए झटके से उबरने की कोशिशें जारी हैं. बनारस में चल रहे प्राइस वार में नया पासा हिन्‍दुस्‍तान ने फेंका है. हिन्‍दुस्‍तान ने पाठकों के बजाय हॉकरों पर भरोसा किया है. अखबार का सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए उनके कमीशन में चवन्‍नी की बढ़ोत्‍तरी कर दी गई है. यानी इस पच्‍चीस पैसे की बढ़ोत्‍तरी के बाद हिन्‍दुस्‍तान हॉकरों को एक रूपये तीस पैसा कमीशन देगा. अखबार ने पाठकों को भी कूपन का लेमनचूस थमाया है. कूपन जोड़ने वाले पाठक को पुरस्‍कार मिलेगा.

: हॉकरों की कमीशन बढ़ाई, पाठकों को भी लेमनचूस थमाई : बनारस में राष्‍ट्रीय सहारा के दिए झटके से उबरने की कोशिशें जारी हैं. बनारस में चल रहे प्राइस वार में नया पासा हिन्‍दुस्‍तान ने फेंका है. हिन्‍दुस्‍तान ने पाठकों के बजाय हॉकरों पर भरोसा किया है. अखबार का सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए उनके कमीशन में चवन्‍नी की बढ़ोत्‍तरी कर दी गई है. यानी इस पच्‍चीस पैसे की बढ़ोत्‍तरी के बाद हिन्‍दुस्‍तान हॉकरों को एक रूपये तीस पैसा कमीशन देगा. अखबार ने पाठकों को भी कूपन का लेमनचूस थमाया है. कूपन जोड़ने वाले पाठक को पुरस्‍कार मिलेगा.

गौरतलब है कि बनारस में राष्‍ट्रीय सहारा के पदार्पण से ही यहां के अखबारी जगत में हलचल है. पुराने जमे जमाए अखबार अपनी दुकानदारी कम होने के भय से परेशान थे. राष्‍ट्रीय सहारा पहले अपने अखबार का मूल्‍य तीन रूपये रखा था. लेकिन 13 जनवरी से उसने अखबार का मूल्‍य घटा कर दो रूपये कर दिया. राष्‍ट्रीय सहारा के वार से बनारस के लगभग सभी अखबार घायल हुए. सबके सर्कुलेशन पर प्रभाव पड़ा. सहारा के सर्कुलेशन में तीन से चार हजार कॉपियों की वृद्धि हो गई.

सभी बड़े अखबार इस समय अपने हॉकरों को एक रूपये पांच पैसे कमीशन दे रहे हैं. राष्‍ट्रीय सहारा ने इस कमीशन के अलावा पचास कॉपियों की शर्त पूरा करने पर हॉकरों को साइकिल देने का एलान भी किया है. जागरण भी अपने पाठकों के लिए स्‍कीम लागू की है. हॉकरों को भी आई-नेक्‍स्‍ट की कुछ कॉपियां फ्री थमा रहा है. अमर उजाला भी हॉकरों के लिए स्‍कीम चला रखा है. पाठकों को भी महीने का अखबार मात्र पचहत्‍तर रूपये में उपलब्‍ध करा रहा है. हिन्‍दुस्‍तान भी दस पर एक कॉपी फ्री दे रहा था. पर अब हिन्‍दुस्‍तान ने हॉकरों का कमीशन बढ़ाकर एक बार फिर बढ़त लेने की तरकीब चली है. यानी हॉकर जितना ज्‍यादा हिन्‍दुस्‍तान बेचेंगे उतने चवन्‍नी के फायदा में रहेंगे. अब देखना है कि इस चवन्‍नी के चोट से दूसरे अखबार कितना घायल होते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Radha Krishnan

    January 19, 2011 at 5:22 pm

    kya yah news sahara ke pach mei likhi thi ya sahara nei article diya……tarrif itna kyo….Hazam Nahi hua…

  2. madan kumar tiwary

    January 16, 2011 at 12:30 pm

    मुफ़्त में कब बटेगा ? मैं सारे अखबार २०-२० प्रति लुंगा अगर मुफ़्त में बाटोगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...