Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

बीबीसी हिंदी रेडियो सर्विस को साल भर के लिए जीवनदान

: इस एक साल में निजी पूंजी के जरिए रेडियो सर्विस के खर्चे वहन करने की संभावना तलाशी जाएगी : बीबीसी प्रबंधन ने पिछले दिनों बीबीसी हिंदी रेडियो सर्विस समेत कई भाषाओं की रेडियो सर्विसों को बंद करने का जो ऐलान किया था, उसमें अब संशोधन किया है. हिंदी रेडियो सर्विस को एक साल के लिए जीवनदान दे दिया गया है. लेकिन इस एक साल के जीवनदान में बीबीसी हिंदी रेडियो के सिर्फ शाम के सत्र को कांटीन्यू रखा जाएगा.

: इस एक साल में निजी पूंजी के जरिए रेडियो सर्विस के खर्चे वहन करने की संभावना तलाशी जाएगी : बीबीसी प्रबंधन ने पिछले दिनों बीबीसी हिंदी रेडियो सर्विस समेत कई भाषाओं की रेडियो सर्विसों को बंद करने का जो ऐलान किया था, उसमें अब संशोधन किया है. हिंदी रेडियो सर्विस को एक साल के लिए जीवनदान दे दिया गया है. लेकिन इस एक साल के जीवनदान में बीबीसी हिंदी रेडियो के सिर्फ शाम के सत्र को कांटीन्यू रखा जाएगा.

बीबीसी का कहना है कि बीबीसी हिंदी रेडियो सर्विस को लेकर भारत में हर तबके की तरफ से शुरू हुई बहस और हिंदी रेडियो सर्विस को जारी रखने की मांग को देखते हुए फैसला लिया गया है कि फिलहाल अगले एक साल तक इस रेडियो सर्विस के शाम के सत्र को जारी रखा जाएगा. यह शाम का सत्र पूरे एक घंटा का होता है जिसका प्रसारण भारत में पहले की तरह आगे भी होता रहेगा. यह रेडियो, मोबाइल और आनलाइन माध्यमों के जरिए उपलब्ध होगा. बीबीसी का यह भी कहना है कि कई कामर्शियल पार्टीज ने अल्टरनेट फंडिंग के लिए एप्रोच किया है और इनके प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि जनवरी महीने में बीबीसी प्रबंधन ने हिंदी समेत कई भाषाओं की रेडियो सर्विस को बंद करने का ऐलान कर दिया था. इनकी बंदी की तारीख मार्च अंत तय की गई थी. इस बीच हिंदी रेडियो सर्विस बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ भारत के कई बड़े पत्रकारों, साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों ने संयुक्त रूप से बीबीसी प्रबंधन को पत्र भेजकर इस हिंदी सर्विस को जारी रखने की मांग की थी. बीबीसी प्रबंधन ने चहुंओर उठती मांग को देखते हुए हिंदी रेडियो सर्विस को अगले एक साल तक के लिए जीवन दान देने का फैसला कर लिया है. इस बारे में बीबीसी की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. chandra kumar

    March 7, 2011 at 3:27 pm

    ye BBC ki hindi seva hai.-hindi ke liye ek achha prayas hai, redio ki pahuch sudur chetro me aaj bhi kayam hai, esse vichar manthan aur khuli bahas logo me chalti rahati hai.

  2. ganesh prasad jha

    March 7, 2011 at 4:09 pm

    पर इतना तो तय है कि इस तरह जो कुछ हमें आगे से इस नई व्यवस्था के तहत मिलेगा वह “हमारी पुरानी बीबीसी हिंदी सर्विस” तो जाहिर है नहीं ही होगी. बीबीसी हिंदी सेवा के जो पुराने सुननेवाले हैं उन्हें बखूबी याद होगा कि आज से 20-25 साल पहले जो बीबीसी हिंदी सेवा थी वह आज नहीं है. आगे जो होगी वह और पतली और कुछ ज्यादा कंप्रोमाइज्ड होगी. एसे में क्या फर्क और खासियत रह जाएगी देश की खबरें यहां के लोगों से सुनने की बजाय बीबीसी से सुनने में. वैसे भी पहले जब प्रसारण लंदन से होता था तो उसका एक खास टेस्ट और अंदाज था. दिल्ली के कनाट प्लेस से हो रहे प्रसारण में वह बात नहीं है. दरअसल, जब आप लंदन में बैठकर दुनिया को या उसके किसी एक देश को देखते हैं तो उसका अंदाज और जब आप किसी देश को उसकी ही राजधानी में बैठकर देख रहे होते हैं उसका अंदाज अलग-अलग होता है. दोनों के आउटपुट में काफी अंतर हो जाता है. पूरी सोच ही बदल सी जाती है जब आप लंदन में बैठकर अपने भारत को देखते हैं. आपकी निजी सोचने-समझने की क्षमता में बहुता भारी फर्क आ जाता है, आपका फलक यानी कैनवास बढ़ जाता है, और इस सबके साथ आफ खबरों को बहुत ही बढ़िया तरीके से एक अलग अंदाज में मांज सकते हैं जो दिल्ली में बैठकर कतई संभव नहीं है. उससे खबरों के प्रस्तुतिकरण को एक खास अंदाज मिलता है. अब न तो पहले वाले यानी पहले जैसे पत्रकार बीबीसी में रहे और न प्रस्तुति का वह अंदाज रहा. अब तो कुछ भी खास नहीं होता. हां, ले देकर साथी राजेश जोशी हैं पर वे अकेले कितना भाड़ झोंकेंगे. बाकी सब तो भरती की खबरें हैं. बीबीसी हिंदी सेवा तो अब राष्ट्रीय जैसा रहा नहीं, गली मुहल्ले की खबरें देनेवाला रेडियो बन गया है. कुछ ज्यादा ही लोकलाइज्ड हो गया है पिछले कुछ सालों से. इसी चक्कर में बर्बाद हो गया और मजा भी किरकिरा हो गया. नई पीढ़ी को क्या पता क्या होता है बीबीसी का मतलब. सवाल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने का है जो पिछले कई सालों से नहीं हो रहा. भाई राजेश जोशी समझ रहे होंगे मेरी भावनाएं कि जैसे जनसत्ता अब जनसत्ता नहीं रहा वैसे ही बीबीसी हिंदी सर्विस अब बीबीसी नहीं रही. क्षमा याचना सहित,
    -गणेश प्रसाद झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...