Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

भट्टा में महिलाओं के कपड़े उतारकर परेड कराया गया

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्लू) की टीम ने भट्टा-पारसौल गांव से लौटकर जो बयान दिया है, उससे पता चलता है कि किस तरह यूपी सरकार भट्टा में हुए प्रशासनिक उत्पीड़न को दबाने को तत्पर है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा यासमीन अबरार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के भट्टा-परसौल गांव में पुलिस वालों ने महिलाओं के कपड़े उतारे और उनका परेड कराया. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई.

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्लू) की टीम ने भट्टा-पारसौल गांव से लौटकर जो बयान दिया है, उससे पता चलता है कि किस तरह यूपी सरकार भट्टा में हुए प्रशासनिक उत्पीड़न को दबाने को तत्पर है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा यासमीन अबरार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के भट्टा-परसौल गांव में पुलिस वालों ने महिलाओं के कपड़े उतारे और उनका परेड कराया. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई.

महिला आयोग की अध्यक्षा ने इस वीभत्स कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. एनसीडब्लू की रिपोर्ट में कहा गया है कि 7 मई को विरोध प्रदर्शन के दौरान कई महिलाओं के कपड़े उतार दिए गए और उनसे पुलिस वालों ने छेड़छाड़ की. 10-12 पुलिस वालों ने महिलाओं के कपड़े फाड़े, उनसे परेड कराई और गांव वालों को धमकाया. एनसीडब्लू की यह रिपोर्ट आयोग की टीम द्वारा 12 मई को किए गए दौरे पर आधारित है.

कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग का कामकाज देख रहीं यासमीन ने कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी के उस दावे का समर्थन किया जिसमें राहुल ने कहा था कि भट्टा-परसौल गांवों में कई लोगों की हत्या कर उनके शव जला दिए गए हैं और महिलाओं के साथ रेप किया गया है. यासमीन अबरार ने कहा कि एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे को जिंदा जला दिया गया है. उनका कहना है कि हड्डियां राख में अब भी पड़ी हैं. गांव की महिलाओं का कहना है कि उनके कपड़े उतार दिए गए और उनसे छेड़छाड़ की गई. महिलाओं का कहना है कि उन्हें पुलिस से डर लगता है.  हमारे पास सुबूत और तस्वीरें हैं. हम यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंप रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ishwar singh

    May 21, 2011 at 2:01 pm

    vinash kale viprit budhi. up govt. daman ki neeti apna rahi hai, anya dalo ko action lena chahiye.

  2. Rajesh

    May 21, 2011 at 11:26 pm

    Its not right…

  3. Chndra Bhushan

    May 22, 2011 at 7:18 am

    Aaaj jo manwadhikar commission ki report aayi hai usme aisi kisi bhi baat se inkaar kiya gaya hai. So please bina fact ko jane hue koi bhi news na den. Ye bekar men aag men ghe ka kaam karti hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...