Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मैं सिर्फ एक बार ईडी के अधिकारी राजेश्वर सिंह से मिला : उपेंद्र राय

प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के चक्कर में बुरी तरह घिर चुके सहारा मीडिया के डायरेक्टर न्यूज उपेंद्र राय ने कहा है कि उनकी मुलाकात प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राजेश्वर सिंह से सिर्फ एक बार हुई है और वह भी कुछ मिनटों के लिए. बात जुलाई-अगस्त 2010 की है. तब तक नीरा राडिया के पास कोई नोटिस नहीं भेजा गया था. इस एक मुलाकात के अलावा मेरी कोई मुलाकात किसी प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी से नहीं हुई है, इसलिए रिश्वत देने का सवाल ही नहीं उठता.

प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के चक्कर में बुरी तरह घिर चुके सहारा मीडिया के डायरेक्टर न्यूज उपेंद्र राय ने कहा है कि उनकी मुलाकात प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राजेश्वर सिंह से सिर्फ एक बार हुई है और वह भी कुछ मिनटों के लिए. बात जुलाई-अगस्त 2010 की है. तब तक नीरा राडिया के पास कोई नोटिस नहीं भेजा गया था. इस एक मुलाकात के अलावा मेरी कोई मुलाकात किसी प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी से नहीं हुई है, इसलिए रिश्वत देने का सवाल ही नहीं उठता.

जहां तक नीरा राडिया से संबंधों की बात है तो जब मैं एक चैनल में एडिटर इनवेस्टीगेशन के पद पर काम कर रहा था तो सिविल एविएशन से संबंधित स्टोरीज के लिए थोड़ी बहुत बातचीत नीरा राडिया से हुई. राडिया से अब तक मेरी आठ-दस बार मुलाकात हुई होगी लेकिन ये सारी मुलाकात बतौर प्रोफेशनल जर्नलिस्ट की और स्टोरीज के लिए जानकारी जुटाने के मकसद से की.  उपेंद्र राय ने कहा कि सीबीआई को मेरी ईडी के अधिकारी राजेश्वर सिंह के साथ सभी कथित बैठकों और फोन पर बातचीत की पूरी जांच करनी चाहिए. राजेश्वर और मुझसे, हम दोनों से पूछताछ होनी चाहिए. मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा. मैं जरूर चाहूंगा कि प्रवर्तन निदेशालय के उन अधिकारियों को भी नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए जिन्होंने मेरे पर आरोप लगाए हैं.

उपेंद्र राय ने बताया कि ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह से मेरी मीटिंग पांच मिनट के करीब हुई. मेरे पर आरोप एक गहरी साजिश का हिस्सा है ताकि मेरी छवि खराब की जा सके. जो कुछ फैलाया जा रहा है, वह सब झूठ है. यह सब मेरे विरोधी करा रहे हैं. किसी भी जांच या मामले में मैंने कभी किसी व्यक्ति, अथॉरिटी से संपर्क नहीं किया है. ईडी और सीबीआई के अधिकारी आरोपों को साबित करके दिखाएं.

उपेंद्र राय ने जानकारी दी कि उन्होंने जनवरी 2010 में ईडी के एक अधिकारी की संदेहास्पद गतिविधियों के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्रालय में शिकायत की थी. संभव है, यह सब बदला लेने की कार्रवाई हो. उपेंद्र राय ने बताया कि उन्होंने 2009 में ईडी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ खबरें प्रसारित की थीं. पिछले साल नवंबर में मैं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के साथ विदेश यात्रा पर था. 10 दिनों तक देश से बाहर था. ईडी का पत्र नवंबर के अंत में भेजा गया. इसमें यह नहीं कहा गया है कि यह कथित मामला नवंबर में हुआ था. जो कुछ हो रहा है वह मेरे नाम और छवि को खराब करने वाला अभियान है.

(पीटीआई, हेडलाइंस टुडे और इकोनामिक टाइम्स से उपेंद्र राय की हुई बातचीत पर आधारित)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pc ravi

    May 4, 2011 at 11:29 am

    रिश्वत की पेशकश करने के लिए क्या दो चार दिन बैठे रहना पड़ता है? क्या टेलीफ़ोन, नेट, sms, या किसी चेले से वक़्त मुक़र्रर करके फायनल डील दो मिनिट में नहीं होती? सहारा में तो एक फ़ोन पर ही करोड़ों का लेनदेन हो जाता है. बेचारे उपेंद्र बड़े भोले हैं या लोगों को बुद्धू समझते है?[i][/i]

  2. rajesh k mishra

    May 5, 2011 at 9:12 am

    yashwant..khamsh kyo ho bhaiya..breaking khabar hai.upender rai ka mamla supreme court me pahunch gaya hai.prashant bhushan ne uthaya. badi khbar hai.ki cbi 3 mahine se kyon chup hai. karrwai kyon nahi ki.

  3. rajesh Kumar

    May 6, 2011 at 12:33 pm

    jaako raakhe saiyan maar sake na koy

  4. raahul pandey

    May 7, 2011 at 6:03 pm

    sare ke sare arop bebuniyad hai….upendra ji esa kabhi nahi kar sakte…wo ek sache aur behtrin patarkar hai…wo jald hi en sab jhuti afwaho se nijat pa jayege…rahul pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...