Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मोदी का कार्टून बनाने वाले से चिढ़े भाजपाई, जेल भिजवाया

: मोदी पर कार्टून बनाना महंगा पड़ा युवा कार्टूनिस्ट को : इंदौर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर कार्टून बनाना एक लोकल कार्टूनिस्ट के लिए सचमुच महंगा साबित हुआ। उसके खिलाफ न सिर्फ सांप्रदायिक तनाव फैलाने का मामला दर्ज हुआ बल्कि उसे गिरफ्तार भी होना पड़ा। बुधवार को उसे जमानत पर छोड़ा गया, लेकिन उसके बाद भी उसे छिप कर रहना पड़ रहा है।

: मोदी पर कार्टून बनाना महंगा पड़ा युवा कार्टूनिस्ट को : इंदौर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर कार्टून बनाना एक लोकल कार्टूनिस्ट के लिए सचमुच महंगा साबित हुआ। उसके खिलाफ न सिर्फ सांप्रदायिक तनाव फैलाने का मामला दर्ज हुआ बल्कि उसे गिरफ्तार भी होना पड़ा। बुधवार को उसे जमानत पर छोड़ा गया, लेकिन उसके बाद भी उसे छिप कर रहना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर को स्थानीय सांध्य दैनिक प्रभात किरण में कार्टूनिस्ट हरीश यादव का एक कार्टून छपा था जो मोदी द्वारा इमाम की टोपी ठुकराए जाने की घटना पर आधारित था। इस कार्टून के प्रकाशित होने के बाद हंगामा मच गया। अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने इसे इस्लाम का अपमान करने वाला कार्टून करार देते हुए इसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने कार्टूनिस्ट को गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि बुधवार को स्थानीय अदालत ने यादव के जमानत पर रिहा कर दिया, लेकिन माहौल अब भी गरमाया हुआ है। कहा जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय इस घटना से अब भी गुस्से में है।

मगर, यादव के सहयोगी और अखबार से जुड़े पत्रकार इस मामले में बीजेपी के लोगों का हाथ बताते हैं। उनके मुताबिक मोदी पर कार्टून छपने से नाराज बीजेपी के ही लोगों ने अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाएं भड़कने के नाम पर यह सब करवाया है। सांध्य दैनिक प्रभात किरण के मालिक प्रभात सोजातीय कहते हैं, ‘मुझे कार्टून छापने का कोई अफसोस नहीं है। वह एक अच्छा कार्टून था और हमें आम पाठकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली।’ उनके मुताबिक, ‘सारा मामला बीजेपी माइनॉरिटी सेल के कुछ लोगों का किया-धरा है।’ इस घटना के बाद हरीश यादव आशंकित बताए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक मिल रही धमकियों के मद्देनजर वह किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। समाचार एजेंसी भाषा से साभार

आगे पढ़ें- कार्टूनिस्ट को मिली जमानत

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Triambak Sharma

    October 1, 2011 at 4:30 am

    Ek cartoonist ke saath ghati is ghatna ki hum sabhi cartoonist ninda karte hain. Saath hi Prabhat Kiran ke Prabhat Sojatiye ji ko sadhuwaad dete hain ki is maamle mein unhone damdaari se apna paksh rakha aur cartoonist ke saath khade hain.
    Maine abhi tak wo cartoon dekha nahi hai, kripya use mail karen ya uska link bhejen. Cartoon dekhne ke baad hi hum uspar sahi pratikriya de sakenge.
    Regards
    Triambak Sharma
    Editor
    Cartoon Watch Magazine
    http://www.cartoonwatchindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...