Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

यूपी के दो आईपीएस अफसरों ब्रजलाल और मनोज कुमार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश

: पुलिस कल्‍याण के नाम पर वसूली का मामला : गाजीपुर जिले के सीजेएम ने दिया आदेश : पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक छोटे जिले गाजीपुर से बड़ी खबर आई है. यहां के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उ.प्र के एक सिपाही ब्रिजेन्द्र यादव की याचिका पर उत्तर प्रदेश स्पेशल डीजी (कानून व्यवस्था) बृजलाल व गाजीपुर के एसपी मनोज कुमार व अन्य के खिलाफ 156/3 के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है.

: पुलिस कल्‍याण के नाम पर वसूली का मामला : गाजीपुर जिले के सीजेएम ने दिया आदेश : पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक छोटे जिले गाजीपुर से बड़ी खबर आई है. यहां के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उ.प्र के एक सिपाही ब्रिजेन्द्र यादव की याचिका पर उत्तर प्रदेश स्पेशल डीजी (कानून व्यवस्था) बृजलाल व गाजीपुर के एसपी मनोज कुमार व अन्य के खिलाफ 156/3 के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है.

याचिकाकर्ता के वकील नवीन कुमार राय ने बताया कि ये मामला काफी बड़ा और संगीन है क्योंकि जबसे उ.प्र पुलिस का गठन हुआ है, तबसे इन छोटे पुलिस कर्मियों की तनख्वाह से 25 रुपए प्रति व्यक्ति काटा जाता है और कुल लगभग चार लाख लोगों की तनख्वाह से ये रुपए काटा जाता रहा है. ये अब करोड़ों का मामला है, जो इन्ही के वेलफेयर के नाम पर कटता रहा है, किन्तु इन लोगों को उसका कोई लाभ नहीं मिलता था. इसके खिलाफ जब सिपाही न. 202 ब्रिजेन्द्र यादव ने आवाज़ उठाई तो उसे कई बार ट्रांसफर और लाइन हाज़िर कर प्रताड़ित किया जाता रहा और ये बार-बार कोर्ट आदेश से बहाल होते रहे.

हाईकोर्ट में दी गई पीआईएल No.68426/2010 के अनुरूप 19 दिसंबर 2010 को एक अखबार में कलंक कथा निकाली गयी तो इसी खबर के प्रकाशन के बाद स्पेशल डीजी बृजलाल के आदेश पर विभाग ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए जांच करा कर पुनः ब्रिजेन्द्र यादव को सस्पेंड कर दिया. इन्ही सब बातों को लेकर ब्रिजेन्द्र ने अपनी व्यथा वकील के माध्यम से स्थानीय कोर्ट के समक्ष रखी और न्यायालय दंडाधिकारी, गाजीपुर ने मामले की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए कोतवाल गाजीपुर को अपने आज के आदेश संख्या – 533 /2011 ब्रिजेन्द्र सिंह यादव बनाम श्री बृजलाल आदि में आदेशित किया है कि “प्रस्तुत मामले में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विवेचना करें”.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. praveen upadhyay, ambedkar nagar

    September 15, 2011 at 10:03 am

    Brijendra bhai jee aapko iss leakhan ke liya badhi ho….

  2. arvind tripathi

    September 14, 2011 at 6:33 am

    ये खबर तब और सुर्ख़ियों में आई जब इलाहाबाद के हिन्दुस्तान अखबार में कार्यरत ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने इसे ख़बरों की सुर्खियाँ बनाया. सिपाही ब्रजेन्द्र कि लड़ायी को धार हिन्दुस्तान की ख़बरों से मिली. धीरे-धीरे आज ये इस अंजाम तक आई है. जिस संगठन के नाम से ये रुपया काटा जाता है उसमें सभी पदों पर प्रदेश में तैनात आला पुलिस अधिकारीयों की पत्नियां काबिज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...