अन्ना हजारे के अनशन स्थल रामलीला मैदान पर शनिवार को एक कैमरामैन से कथित तौर पर हुई मारपीट के बाद पुलिस और मीडिया में तकरार हो गई। मारपीट की घटना टोटल टीवी के संदीप शर्मा नामक कैमरामैन के साथ हुई। शर्मा के मुताबिक जब वह रामलीला मैदान के द्वार संख्या एक से प्रवेश कर रहे थे तो एक पुलिस अधिकारी से उनका विवाद हो गया।
शर्मा का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका कैमरा तोड़ दिया। इस घटना के बाद मीडियाकर्मियों ने मंच के निकट पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जब इस घटना की जानकारी हजारे के साथी प्रशांत भूषण को मिली तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वह मीडिया की तरफ से पुलिस अधिकारियों ने बात करेंगे।












Manish Kumar Singh
August 29, 2011 at 1:59 am
agar karyawahi nahi hoti hai to kya krenge