Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

रुड़की के चार पत्रकारों के खिलाफ लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज

: पत्रकारों ने भी दर्ज कराया मामला : रुड़की जिले के चार टीवी पत्रकारों के खिलाफ एक व्‍यक्ति ने भगवानपुर थाने में लूट, मारपीट, ब्‍लैकमेलिंग समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. इन पत्रकारों पर धौंस देकर पैसे वसूलने का आरोप था. पत्रकारों ने भी उक्‍त व्‍यक्ति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है.

: पत्रकारों ने भी दर्ज कराया मामला : रुड़की जिले के चार टीवी पत्रकारों के खिलाफ एक व्‍यक्ति ने भगवानपुर थाने में लूट, मारपीट, ब्‍लैकमेलिंग समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. इन पत्रकारों पर धौंस देकर पैसे वसूलने का आरोप था. पत्रकारों ने भी उक्‍त व्‍यक्ति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार टीवी100 के लिए रिपोर्टिंग करने वाले जुबेर काजमी, जैन टीवी से जुड़े शकील अनवर, टीवी 99 से जुड़े वीरेंद्र चौधरी एवं चढ़दीकला टाइम टीवी से जुड़े अरशद हुसैन रुड़की में आयोजित कांग्रेस की रैली कवर करने गए थे. ये लोग रैली को छोड़कर भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अनंतपुर ननेडा पहुंचे. आरोपों के अनुसार वहां एक चक्‍की पर पहुंचकर कहने लगे कि तुम राशन की गेहूं का आटा पीस रहे हो. वहां चक्‍की पर बैठकर पैसे गिन रहे मालिक के लड़के ने कहा कि यहां ऐसा कोई काम नहीं होता है, आप चाहे तो तलाशी ले लो. इस पर इन लोगों ने कहा कि हमें पचास हजार रुपये दे दो नहीं तो तेरे यहां छापा मरवाकर तुम्‍हारी चक्‍की सील करवा देंगे.

इतना सुनकर लड़का घबरा गया. उसको घबराया देखकर वो जो पैसे गिन रहा था (आरोपों के अनुसार लगभग बारह हजार) इन लोगों ने छीन लिए. इतने में चक्‍की का मालिक आ गया. लड़के ने सारी बात उसे बता दी. चक्‍की मालिक ने और लोगों को बुला और इन लोगों की धुनाई शुरू कर दी. ये चारो लोग किसी तरह जान बचाकर वहां गन्‍ने की खेतों की तरफ भागे. गन्‍ने के खेत में छुपकर पुलिस को फोन किया. मौके पर पहुंची पुलिस इन लोगों को खेतों में से तलाश कर थाने ले आई. इन लोगों पर इसके पहले भी लोगों से ब्‍लैकमेलिंग कर पैसे वसूलने का आरोप लग चुका है.

चक्‍की मालिक की तहरीर पर पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके बाद पत्रकारों ने भी चक्‍की मालिक और अन्‍य लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी आदि का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. प्रभारी एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Sushant Kumar

    June 27, 2011 at 2:16 pm

    इन जैसे पत्रकारों का यही हाल होना चाहिये। इन लोगों की हरकतों की वजह से पूरा पत्रकार जगत बदनाम हो रहा है। वैसे इनके उपर कई बडे चैनल के पत्रकारों की भी हाथ है। जैसे आज तक न्यूज चैनल की आई डी भी अक्सर ये लोग लेकर घूमते रहते हैं और खबरों पर भी वह आई डी लगायी जाती है। अब आप ही बाताओ कि फ़िर अधिकारी भी क्यों – कैसे इन लोगों के खिलाफ़ कार्यवाही करने के लिये हिम्मत जुटायेगें।

  2. arshad

    June 27, 2011 at 3:19 pm

    yeh sab likhne wala shayad rashan mafiya ka dalal hoga kyon ki usne es bat ko chhupaya he ki yeh patarkar us ganw me s.m.i.gaudam se chale atal khadyyan yojna ke rashan ki cavrage karne gaye the aur uske futege bhi dikhaye gaye the shyad yeh khabar dene wala esi mafiya ka pitthu he agar kalam ke sipahiyon ko yu hi badnam kiya jata raha to shayad hi koi patarkar aage esa honsla kare

  3. pl

    June 27, 2011 at 3:53 pm

    हे भगवान में भी रूडकी की एक पत्रकार हूँ वेसे अब मुझे अपने आपको रूडकी की पत्रकार कहते हुए शर्म आ रही है ये बात सच है की हमरे यहाँ के पत्रकार खबरों पर कम ध्यान देते है और इधर उधर जादा समझ नहीं आता की लोग इनको पैसे कैसे दे देते है रूडकी के पत्रकारों को मेने खुद 100 , 100 रूपये के पीछे खबरों को रुकवाते हुए देखा है जिनका नाम आ रहा है 100 न्यूज़ चैनल और या आजतक मेने यहाँ सिर्फ एक ही को यहाँ देखा है काजमी जी को ये सच है की रूडकी में पत्रकारों ने हद कर राखी है खेर इन पत्रकारों के खिलाफ मामला तो दर्ज हो गया पर ये नहीं पता है की ये कब सुधरेंगे ,जिन लोगो ने इन पत्रकारों के खिलाफ आवाज निकली है उनलोगों की दाद देती हूँ

  4. manish

    June 27, 2011 at 3:56 pm

    zubair kazmi to pakka blackmailer hai ise to jail honi chahiye isne rudki me kai logo ki nak me dam kar rakha tha unse paise ainthta tha or jhut bolne me to mahir hai ye zubair, ise to kisi channel ka patrkar hi nahi hona chahiye ye to dalal hai

  5. DEV GOSWAMI

    June 27, 2011 at 5:19 pm

    [b]इसमें पत्रकारों की कोई गलती नहीं है ये

    पत्रकार एक स्पेशल स्टोरी बना रहे था राशन माफियाओ के खिलाफ और वही पर उस माफिया ने इनहे धोखे से फसIया है पत्रकारों को –DEV GOSWAMI -NEWS POINT AGENCY -HARIDWAR [/b]

  6. Prem Arora 9012043100

    June 28, 2011 at 4:39 am

    यह मामला पहले भी मेरे सामने आया था रूडकी की मेरे मित्रों ने कहा था कि यह सब हो रहा है….अपने है कह कर मैंने हस्तक्षेप नहीं किया…उसके बाद बिजनोर जिले के ऐसे ही रिपोर्टर का मामला मेरे सामने आया तो में वहां गया था जाँच करने के लिए…एक सच था टी वी चैनेल की आई डी से ब्लैक मेल करने का काम धड्ले से चल रहा है…..जब मैंने उसे कहा कि यह सही नहीं तो मुझे धमकी देने लगा….जब मैंने हिंदी में समझाया तो एक दम दम दबा कर भाग गया रात को मैंने टी वी चैनल के मालिक को पूछा ……..तो उसने बतया कि यू पी की फ्रंचिसी ५ लाख में दी है …ऐसे जो भी लोग सामने आयें हमें खुद ही पत्रकारिता से बहार कर देना चाहिए ऐसे लोगों को ………

  7. tousif malik

    June 28, 2011 at 10:58 pm

    yae hamla keval in char patrakaro par nahi balaki sub patrakaro par howa he ab hame ek dusre par kichad uchalne ki jagha sath sath kandhe se kandh mila kar chalna hoga …..????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...