Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लाली के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई को हरी झंडी

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रसार भारती के निलंबित सीईओ बीएस लाली के खिलाफ सीबीआई जांच को हरी झंडी दे दी है. लाली पर कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान प्रसारण अधिकार के आबंटन में भ्रष्टाचार का आरोप है. इन आरोपों की जांच शुंगलू समति ने की थी, जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है. अरूणा शर्मा के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई को अनुमति नहीं दी गई है.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रसार भारती के निलंबित सीईओ बीएस लाली के खिलाफ सीबीआई जांच को हरी झंडी दे दी है. लाली पर कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान प्रसारण अधिकार के आबंटन में भ्रष्टाचार का आरोप है. इन आरोपों की जांच शुंगलू समति ने की थी, जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है. अरूणा शर्मा के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई को अनुमति नहीं दी गई है.

सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने सीबीआई को प्रसारण अधिकारों के आबंटन में लाली की भूमिका की जांच के लिए सीबीआई को अनुमति दे दी है. आरोप है कि लाली के इस कदम से प्रसार भारती को लगभग 135 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. मंत्रालय ने इस संबंध में दूरदर्शन महानिदेशक अरुणा शर्मा की भूमिका की जांच के लिए सीबीआई जांच की अनुमति नहीं दी है. मंत्रालय सूत्रों ने कहा कि वे मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी शर्मा के जवाब पर गौर कर रहे हैं.

वीके शुंगलू समिति की सिफारिशों के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने मंत्रालय को इन अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू करने की इजाजत मांगी थी. प्रधानमंत्री ने रिपोर्ट मिलने के तत्‍काल बाद आरोपी अधिकारियों से जवाब-तलब करने का निर्देश दिया था. इस मामले में लाली को निलंबित कर दिया गया था जबकि अरूणा शर्मा को मध्‍य प्रदेश वापस भेज दिया गया है.

प्रधानमंत्री ने खेलों से संबंधित मेजबान प्रसारण मुद्दों पर रिपोर्ट तथा कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था. रिपोर्ट में समिति ने एसआईएस लाइव और जूम कम्युनिकेशंस को अनुचित लाभ देने की जिम्मेदारी लाली और शर्मा पर डाला था. जबकि दोनों अधिकारियों ने खुद को निर्दोष बताया‍ था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...