एक दुखद सूचना है. कल रात पी7न्यूज से जुड़े चार लोग सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए. क्राइम टीम के मुकुंद शाही, जयंत चड्ढा, एक कैमरा पर्सन और ड्राइवर को कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया गया है. जयंत चड्ढा की हालत नाजुक बताई जा रही है. पता चला है कि पी7न्यूज की यह टीम एक क्राइम शो को शूट कर लौट रही थी. दिल्ली के मथुरा रोड पर किसी गाड़ी से इन लोगों की गाड़ी भिड़ गई.
मुकुंद और जयंत जिस गाड़ी पर सवार थे वह पी7न्यूज चैनल की ही गाड़ी थी. इस हादसे की खबर मिलते ही पी7न्यूज में सब लोग सन्न रह गए. पी7न्यूज प्रबंधन ने घायल मीडियाकर्मियों के बेहतर इलाज के लिए तुरंत प्रयास शुरू कर दिए. इन सभी को कैलाश हास्पिटल में दाखिल कराया गया है. इस घटनाक्रम के बारे में अगर आपको कोई सूचना हो तो भड़ास4मीडिया तक अपनी जानकारी नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए या फिर [email protected] पर मेल करके भेज सकते हैं.











