Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुजीत का इस्‍तीफा, शिखा, अंजनी, जगदीश एवं अनुज की नई पारी

ईटीवी राजस्‍थान से खबर है कि सुजीत झा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे पिछले चार सालों से ईटीवी से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. सुजीत इसके पहले अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत के लोकल चैनल के साथ की थी.

ईटीवी राजस्‍थान से खबर है कि सुजीत झा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे पिछले चार सालों से ईटीवी से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. सुजीत इसके पहले अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत के लोकल चैनल के साथ की थी.

सीएनईबी से कुछ समय पहले इस्‍तीफा देने वाली शिखा शर्मा ने अपनी नई पारी आजाद न्‍यूज के साथ शुरू की है. वे सीएनईबी में असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर थीं, आजाद न्‍यूज में उन्‍हें एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे आउटपुट में अपनी जिम्‍मेदारी निभाएंगी. वे सीएनईबी के साथ लांचिंग के समय से ही जुड़ी हुई थीं.

हरियाणा न्‍यूज चैनल में जिला स्‍तर पर बदलाव किया गया है. प्रबंधन ने अंजनी गोयल एवं जगदीश शर्मा को सिरसा जिला मुख्‍यालय का संवाददाता नियुक्‍त किया है. इसके पहले की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है. प्रबंधन की ओर से जारी पत्र में दोनों को चैनल के कार्य के लिए अधिकृत किया गया है.

दैनिक भास्‍कर ग्रुप के बी टीवी से अनुज अरेले ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे डेस्‍क पर कार्यरत थे. उन्‍होंने अपनी नई पारी बंसल न्‍यूज के साथ भोपाल में शुरू की है. उन्‍हें यहां भी डेस्‍क पर जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. अनुज कई अखबारों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. शैलेन्द्र द्विवेदी, भोपाल

    June 5, 2011 at 7:59 pm

    अनुज जी आपको बहुत-बहुत बधाई……उम्मीद करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में चैनल उत्तरोत्तर प्रगति करेगा…..आपका मार्गदर्शन मुझे भी मिलेगा……..

  2. राघवेन्द्र व्यास, भोपाल

    June 9, 2011 at 7:49 pm

    अनुज जी आपको मुबारक हो……….बंसल न्यूज़ को आपकी बहुत ज़रूरत है……

  3. महेन्द्र राय, भोपाल

    June 9, 2011 at 7:50 pm

    अनुज भाई कांग्राचुलेशन…….बंसल ज्वाइन करने की……बंसल में अब अपने काम के झंडे गाड़ो…………..

  4. राजकुमार उपाध्याय, भोपाल

    June 9, 2011 at 7:51 pm

    अनुज सर, बधाई हो, आपको। आपका काम ही आपकी पहचान है……….

  5. कृष्णा द्विवेदी

    June 12, 2011 at 4:13 pm

    अनुज जी शुभकामनाएं…हमें भी सिखाते रहिए…आपका आशीर्वाद बना रहेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...