Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

मुंबई प्रेस क्‍लब ने जेडे की मां को दिए 12 लाख

: स्टार इंडिया ने सहायता निधि में दिए 10 लाख : मुंबई प्रेस क्लब ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार जे.डे के परिजनों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है. प्रेस क्लब के पदाधिकारियों देवेंद्र मोहन व सुनील शिवदासानी ने जेडे के घाटकोपर स्थित आवास पर जाकर उनकी मां बीना डे को 12 लाख रुपए का चेक सौंपा.

: स्टार इंडिया ने सहायता निधि में दिए 10 लाख : मुंबई प्रेस क्लब ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार जे.डे के परिजनों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है. प्रेस क्लब के पदाधिकारियों देवेंद्र मोहन व सुनील शिवदासानी ने जेडे के घाटकोपर स्थित आवास पर जाकर उनकी मां बीना डे को 12 लाख रुपए का चेक सौंपा.

अंग्रेजी दैनिक मिड-डे के क्राईम एडिटर जे.डे की बीते 11 जून को पवई में गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. पत्रकार के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए मुंबई प्रेस क्लब ने पत्रकारों से जेडे सहायता निधि (फंड) में आर्थिक मदद देने की अपील की थी. प्रेस क्लब के पदाधिकारी वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि जे.डे के परिजनों की सहायता के लिए बनाए गए फंड में पत्रकारों ने तो मदद की ही, साथ ही क्लब के कॉरपोरेट मेम्बर स्टार इंडिया ने 10 लाख रुपए फंड में दिए जबकि सदस्य पत्रकारों से 2 लाख रुपए मिले. इस तरह कुल 12 लाख रुपए का चेक जेडे की मां को सौपा गया.

दिवंगत पत्रकार जेडे की मां को चेक सौंपते प्रेस क्‍लब के पदाधिकारी

प्रेस क्लब ने जे.डे के हत्यारों को पकड़ने के लिए प्रेस क्लब से मंत्रालय तक मोर्चा भी निकाल था. जिसमें बड़ी संख्या में मुंबई के पत्रकारों ने भाग लिया. प्रेस क्लब मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर जे.डे के घर पर पुलिस सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग करेगा. डे की मां बीना डे ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को बताया कि पिछले दिनों कोई उनके दरवाजे पर एक पत्र रख गया था. जिसमें लिखा था कि जे.डे की हत्या में एक ‘नेता’ का हाथ है.

मुंबई से विजय सिंह कौशिक की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. yogesh sharma

    September 20, 2011 at 12:32 pm

    this is very good step by mumbai press club

  2. gaurav

    September 20, 2011 at 10:29 pm

    dhanyabad star news. gagran and conpany se bahut adhik daryadili dikhi. jagran publicetion sabhi karmiyo ka vetan katkar rupye diye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...