सीएनईबी मैनेजमेंट की इस नेक काम के लिए सराहना होनी चाहिए. स्वर्गीय आलोक तोमर की पत्नी सुप्रिया रॉय को सीएनईबी प्रबंधन ने अपने यहां ससम्मान स्थान दिया है. सुप्रिया उसी सीट-स्थान पर बैठ रही हैं जहां आलोक तोमर जी बैठते थे.
सुप्रिया ने नवभारत टाइम्स में लंबे समय तक काम किया हुआ है. वे कई पत्रिकाओं और अखबारों में लिखती रही हैं. साथ ही साथ आलोक तोमर जी के साथ डेटलाइन इंडिया में लगातार खबरें-विश्लेषण लिखती रही हैं. सीएनईबी की तरफ से सीओओ अनुरंजन झा ने सुप्रिया से सीएनईबी न्यूज के साथ काम शुरू करने का अनुरोध किया था. नौकरी करने या न करने का काफी दिनों तक निर्णय न कर पाने वाली सुप्रिया ने अंततः सीएनईबी और अनुरंजन झा के अनुरोध को स्वीकार कर लिया. करीब दस दिनों पहले वे काम पर आने लगीं. सीएनईबी के लोगों ने सुप्रिया के आफिस ज्वाइन करने पर उनका स्वागत किया.
आलोक तोमर जी के फेसबुक एकाउंट के फोटो कलेक्शन से कुछ तस्वीरें साभार लेकर यहां प्रकाशित कर रहे हैं.

पत्नी सुप्रिया और बिटिया मिष्टि के साथ आलोक तोमर जी (फाइल फोटो)

पत्नी सुप्रिया के साथ आलोक जी अटल बिहारी वाजपेयी के साथ (फाइल फोटो)

आलोक तोमर जी की एक अदभुत पुरानी तस्वीर (फाइल फोटो)
आलोक तोमर जी से जुड़े लेख, खबरें इत्यादि पढ़ने के लिए नीचे कमेंट बाक्स के ठीक बाद में आ रहे शीर्षकों पर क्लिक करते जाएं.












anupnarayansingh
May 11, 2011 at 8:05 am
GURU ALOK TOMAR JEE KI JIVAN SANGANI SUPRYA JEE KO JO SAMAN IS CHANAL NAI DIYA HAI USKAI LIA SADHUBAD—- ANUP NARAYAN SINGH SUB EDITOR BIHARI KHABAR
BIJAY SINGH
May 11, 2011 at 11:05 am
THANKS A LOT CNEB.
kuber nath
May 11, 2011 at 10:32 am
CNEB MANEGMENT KA AK ACHHA KADAM.
IRA JHA
May 11, 2011 at 10:36 am
Shukriya Anuranjan.Supriya humari biradari ke pas Alok kee amnat hain. aapne sahi vaqt par yah jimmedari samjhi aur nibhai.Supriya apne aap men mukammal patrakar hain.humne NavbharatTimes men barson sath kaam kiya hai khoobiyon kee khan hain supriya aur unke tajurbe kaa aapke sansthan ko bada fayda milega.meri shubhkamnaen aur fir aabhar gyapan.
अम्बुज
May 12, 2011 at 4:41 am
अनुरंजन सर को इस कदम के लिए मेरे ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं……इलेक्ट्रानिक मीडिया के निर्मम कायदों के बीच सीएनईबी की यह पहल सराहनीय है….ऐसे उदाहरण गिने चुने ही है…….निश्चित रुप से इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए…
dev shrimali .ndtv gwalior
May 12, 2011 at 1:40 pm
अनुरंजन झा जी का यह प्रयास इतना सराहनीय है कि इसकी जितनी भी तारीफ़ की जाए उतनी कम है .आलोक जी के बीमारी के दिनों से लेकर आज तक सी एन वी ने जिस प्रकार सहयोग किया उससे संस्थान की संवेदनसीलता का पता चलता है .और इन प्रयासों को जितना भी सलाम किया जाए उतना कम है …….अनुरंजन जी आपके इन प्रयासों के लिए हम जैसे हजारों लोग ऋणी रहेंगे ……….देव श्रीमाली -संवाददाता एन दी टी वी ग्वालियर ,अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान
Bhuwneshwar Ray
May 13, 2011 at 11:54 am
अनुरंजन सर को इस कदम के लिए मेरे ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं……इलेक्ट्रानिक मीडिया के निर्मम कायदों के बीच सीएनईबी की यह पहल सराहनीय है, इसकी जितनी भी तारीफ़ की जाए उतनी कम है . इससे संस्था की संवेदनसीलता का पता चलता है
R K SHARMA
May 13, 2011 at 2:48 pm
आलोकजी के गुजरने के बाद सुप्रियाजी पर जो मुश्किलों का साया मंडराने लगा था उसकी तपिश को सी एन ई बी प्रबंधन ने संवेदनशीलता से समझा और चैनल के मुखिया अनुरंजन झा ने दमदारी से अनुकम्पा आधार पर उनको सम्मानजनक स्थान दिया जिसके लिए वे तारीफ़ के हकदार हैं| मेरी हार्दिक शुभकामना…
girish pankaj
May 18, 2011 at 1:56 pm
supriya ko mai janata hoo. mujhe poora vishvaas hai, ki vah behatar kaam karegee. meri hardikshubhkamanaye.
akshay
May 23, 2011 at 2:34 pm
GOOD WORK ANURANJAN SIR YOUR WORK IS VERY INCREDIBLE HOPE FOR THE BEST AND BEST WISHES FOR SUPRIYAMAM GOOD LUCK AKSHAY RAI
Dhananjay Jha
May 25, 2011 at 10:23 pm
अनुरंजन सर को इस कदम के लिए मेरे ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं……आलोक जी के बीमारी के दिनों से लेकर आज तक अनुरंजन सर जिस प्रकार सहयोग किए उससे उनकी संवेदनशीलता का पता चलता है . और इन प्रयासों को जितना भी सलाम किया जाए उतना कम है …….