ईटीवी राजस्थान से खबर है कि सुजीत झा ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले चार सालों से ईटीवी से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. सुजीत इसके पहले अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत के लोकल चैनल के साथ की थी.
सीएनईबी से कुछ समय पहले इस्तीफा देने वाली शिखा शर्मा ने अपनी नई पारी आजाद न्यूज के साथ शुरू की है. वे सीएनईबी में असिस्टेंट प्रोड्यूसर थीं, आजाद न्यूज में उन्हें एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे आउटपुट में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी. वे सीएनईबी के साथ लांचिंग के समय से ही जुड़ी हुई थीं.
हरियाणा न्यूज चैनल में जिला स्तर पर बदलाव किया गया है. प्रबंधन ने अंजनी गोयल एवं जगदीश शर्मा को सिरसा जिला मुख्यालय का संवाददाता नियुक्त किया है. इसके पहले की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है. प्रबंधन की ओर से जारी पत्र में दोनों को चैनल के कार्य के लिए अधिकृत किया गया है.
दैनिक भास्कर ग्रुप के बी टीवी से अनुज अरेले ने इस्तीफा दे दिया है. वे डेस्क पर कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी बंसल न्यूज के साथ भोपाल में शुरू की है. उन्हें यहां भी डेस्क पर जिम्मेदारी सौंपी गई है. अनुज कई अखबारों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.












शैलेन्द्र द्विवेदी, भोपाल
June 5, 2011 at 7:59 pm
अनुज जी आपको बहुत-बहुत बधाई……उम्मीद करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में चैनल उत्तरोत्तर प्रगति करेगा…..आपका मार्गदर्शन मुझे भी मिलेगा……..
राघवेन्द्र व्यास, भोपाल
June 9, 2011 at 7:49 pm
अनुज जी आपको मुबारक हो……….बंसल न्यूज़ को आपकी बहुत ज़रूरत है……
महेन्द्र राय, भोपाल
June 9, 2011 at 7:50 pm
अनुज भाई कांग्राचुलेशन…….बंसल ज्वाइन करने की……बंसल में अब अपने काम के झंडे गाड़ो…………..
राजकुमार उपाध्याय, भोपाल
June 9, 2011 at 7:51 pm
अनुज सर, बधाई हो, आपको। आपका काम ही आपकी पहचान है……….
कृष्णा द्विवेदी
June 12, 2011 at 4:13 pm
अनुज जी शुभकामनाएं…हमें भी सिखाते रहिए…आपका आशीर्वाद बना रहेगा…