Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

संघ के विरोध पर भागवत का नाम इंडिया टुडे वालों ने अपनी वेबसाइट से हटाया

नई दिल्ली : इंडिया टुडे समूह ने अपने कॉनक्लेव में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को बुलाने की सूचना अपनी वेबसाइट से हटा ली है। संघ को ऐतराज था कि उनकी अनुमति के बगैर उनके नाम को क्यों जोड़ा गया। संघ ने मीडिया समूह से वेबसाइट से तत्काल नाम हटाने को कहा था। इंडिया टुडे समूह के 18 मार्च से हो रहे मीडिया कॉनक्लेव चैलेंज द पावरका 18 मार्च को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उद्घाटन करना था और 19 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत को कश्मीर मुद्दे पर र्चचा के लिए बुलाया गया था।

नई दिल्ली : इंडिया टुडे समूह ने अपने कॉनक्लेव में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को बुलाने की सूचना अपनी वेबसाइट से हटा ली है। संघ को ऐतराज था कि उनकी अनुमति के बगैर उनके नाम को क्यों जोड़ा गया। संघ ने मीडिया समूह से वेबसाइट से तत्काल नाम हटाने को कहा था। इंडिया टुडे समूह के 18 मार्च से हो रहे मीडिया कॉनक्लेव चैलेंज द पावरका 18 मार्च को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उद्घाटन करना था और 19 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत को कश्मीर मुद्दे पर र्चचा के लिए बुलाया गया था।

इसमें उनके साथ हुर्रियत के चेयरमैन मीरवाइज फारूक को भी भाग लेना था, लेकिन संघ प्रमुख ने यह कहकर मना कर दिया कि उनसे इस कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई। संघ ने जैसे ही वेबसाइट पर मोहन भागवत का नाम देखा तो संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने मीडिया समूह के प्रमुख अरुण पुरी को मेलकर इसका विरोध जताया। बाद में मीडिया समूह की तरफ से एमजे अकबर ने वैद्य से संपर्क कर बताया कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने संघ प्रमुख के आने की अनुमति यह कहकर दी थी कि मेरी उनसे बात हो गई है। यह बात भी कई बार हुई, इसलिए मीडिया समूह पूरी तरह संतुष्ट था कि संघ प्रमुख के कहने के बाद ही तरुण विजय ने हरी झंडी दी होगी।

संघ ने साफ किया कि कोई भाजपा सांसद कैसे संघ प्रमुख को बुलाने का ठेका ले सकता है। बाद में संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए मीडिया समूह को बता दिया कि उस कार्यक्रम में संघ प्रमुख नहीं जाएंगे और उनके नाम को लेकर जो विवरण वेबसाइट पर डाला है उसे तत्काल हटाया जाए। मंगलवार को मीडिया समूह ने संघ प्रमुख का नाम वेबसाइट से हटा दिया।

राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित राकेश आर्य की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Sanjay sharma.

    March 5, 2011 at 6:57 am

    बड़ी मेहरबानी की संघियो ने..बैसे भी बहा आकर सिर्फ नफरत की ही बाते करते .

  2. Praveen Singh

    March 5, 2011 at 5:34 pm

    mirwize farooq kya baate karenge wo bhi aapko pata hongi sanjay ji! ummid hai wo pyar ki ganga bahaenge

  3. राजीव शर्मा

    March 6, 2011 at 3:20 am

    चलिये, अब संजय जी कान्क्लेव में जा कर प्यार बांटेगे… शर्मा जी वैसे पाकिस्तान में भी कान्क्लेव होने वाली है…

  4. dinesh

    March 6, 2011 at 6:02 pm

    SANJAY KUMARJI AGER SANGHI LOG NAFT KI HI BATE KARTE HAI TO AAP HI CHALE JAYIYE NA PYAR LUTANE ALGAVVADIYO KE LIYE SHAYAD APKA BHI NAM ARUNA ROY…DIGVIJAY YA KISI AUR KE BAD TO KAM KAM SE KAM AA HI JAYEGA……APNI SOCH BADLO SHREEMANJI SADI HUI SOCH MAT RAKHO SANGH KE BARE ME

  5. dinesh

    March 6, 2011 at 6:06 pm

    SHARMAJI SADI HUI SOCH BADLO SHAYAD SAMYA RAHTE BCHI KUCHI EJJAT SE JI PAYOGE VARNA APKI YE VIDWATA APKO LE DUBEGI…..JAI BHARAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...