Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चैनल में भूत, नहले पर दहला, ये लो ठन गई!

अगड़म-बगड़म : भूत- इस साल धूमधाम से लांच हुए और बाद में तेजी से धड़ाम हुए एक न्यूज चैनल में काम करने वालों के बीच इन दिनों एक अफवाह जमकर फैली हुई है। यह अफवाह भूत की है। कहा जा रहा है कि चैनल के बेसमेंट से एक अजीब सी आवाज आती रहती है। तरह-तरह की आवाजें अधिकतर रात में ही आती हैं। इससे कई लोगों में डर बैठ गया है। बताया जाता है कि आफिस की जगह पर पहले जूतों की फैक्ट्री थी। इसमें आग लग गई थी। कई मजदूर जल गए थे। अब यहां बसमेंट में ताला लग गया है। यहीं से आवाजें आती हैं।  कई लोग यहां तक कहते हैं कि इन भूतों के चलते ही चैनल लगातार अस्थिर है। हो सकता है निकट भविष्य में प्रबंधन के लोग ओझा-सोखा के साथ यहां झाड़-फूंक कराएं।

अगड़म-बगड़म : भूत- इस साल धूमधाम से लांच हुए और बाद में तेजी से धड़ाम हुए एक न्यूज चैनल में काम करने वालों के बीच इन दिनों एक अफवाह जमकर फैली हुई है। यह अफवाह भूत की है। कहा जा रहा है कि चैनल के बेसमेंट से एक अजीब सी आवाज आती रहती है। तरह-तरह की आवाजें अधिकतर रात में ही आती हैं। इससे कई लोगों में डर बैठ गया है। बताया जाता है कि आफिस की जगह पर पहले जूतों की फैक्ट्री थी। इसमें आग लग गई थी। कई मजदूर जल गए थे। अब यहां बसमेंट में ताला लग गया है। यहीं से आवाजें आती हैं।  कई लोग यहां तक कहते हैं कि इन भूतों के चलते ही चैनल लगातार अस्थिर है। हो सकता है निकट भविष्य में प्रबंधन के लोग ओझा-सोखा के साथ यहां झाड़-फूंक कराएं।

दहला- नंबर एक अखबार के चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के रिपोर्टर व फोटोग्राफर यहां के मैनेजमेंट के शाही फरमान से परेशान हैं। मैनेजमेंट ने इन लोगों को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मिलने वाले सभी गिफ्ट को आफिस में जमा करने का आदेश दिया है। उपरी कमाई बंद होने से पत्रकार दुखी हैं। पर कुछ पत्रकारों ने हाईकमान के इस ‘नहले’ पर ‘दहला’ मारते हुए इससे निपटने का तरीका ढूंढ निकाला है। अब प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वो पीआर कंपनियों से दो गिफ्टों की फरमाइश कर रहे हैं, ताकि एक आफिस में जमा किया जा सके जबकि दूसरा खुद के लिए रखा जा सके। देखा, पत्रकार को कितना भी घेर लोग, बचने का रास्ता ये निकाल ही लेते हैं। आखिर बुद्धि की ही तो ये लोग खाते हैं!

ठनी- केंद्रीयकृत व्यवस्था वाले एक बड़े अखबार के अलीगढ़ आफिस में आजकल संपादक और सब एडीटर में जमकर ठनी हुई है। बताते हैं कि विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रांसफर पर हाल में ही यहां आए एक सब एडीटर ने चाय पाने के लिए आफिस से बाहर निकलने को हुआ। संपादक महोदय ने उन्हें रोक दिया। बोले- रात आठ बजे के बाद चाय पीने के लिए बाहर जाना बैन है। नए आए सब एडीटर ने इस फरमान का विरोध किया। इसके बाद आफिस में ही काफी शोर-शराबा हुआ। जवाब देने को जबान लड़ाना मानने वाले संपादक महोदय ने इसे अपना अपमान समझा और इस्तीफे की मांग कर दी। पर सब एडीटर भी पट्ठा निकला। बोला- नहीं दूंगा इस्तीफा। मामला अब भी तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। सब एडीटर महोदय छुट्टी पर जा चुके हैं और संपादक महोदय अपने अपमान के बाद इमेज में आए दाग को ठीक करने के लिए डैमेज कंट्रोल में लग चुके हैं।

लेखक झक्की दारूवाला मीडिया की आफ द रिकार्ड खबरों  के ज्ञाता और भड़ास4मीडिया के व्याख्याता हैं। ये अक्सर दारू में टुन्न रहते हैं और खुद से भी सुन्न रहते हैं, लेकिन ये सब जानते हैं। आप इन तक अपने संस्थान की अकथ कहानी अगड़म-बगड़म कालम में प्रकाशित होने के लिए भेजना चाहते हैं तो [email protected] पर मेल करें और सब्जेक्ट लाइन में ”अगड़म-बगड़म” या ”agdam-bagdam” जरूर लिखें ताकि झक्की भाई साहब को दिक्कत न हो।
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...