Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

29 पत्रकार प्रतिष्ठित गोयनका एवार्ड से सम्मानित

[caption id="attachment_14684" align="alignnone"]जर्नलिस्ट आफ द ईयर एवार्ड लेते पी साईंनाथ (दाहिने)। बीच में हैं भारत के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन। बाएं हैं एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका।जर्नलिस्ट आफ द ईयर एवार्ड लेते पी साईंनाथ (दाहिने)। बीच में हैं भारत के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन। बाएं हैं एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका।[/caption]

दिल्ली में सोमवार को आयोजित एक समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन ने प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड्स (वर्ष 2007-08) से विजेताओं को नवाजा। ब्राडकास्ट और प्रिंट के लिए क्रमशः करन थापर और पी. साईंनाथ को जर्नलिस्ट आफ द ईयर एवार्ड दिया गया। करन थापर टीवी कमेंटेटर और इंटरव्यूवर हैं। पी. साईंनाथ अंग्रेजी अखबार द हिंदू से जुड़े हुए हैं। कुल 29 पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में गोयनका एवार्ड दिया गया। ये पुरस्कार द एक्सप्रेस ग्रुप की तरफ से इसके संस्थापक रामनाथ गोयनका की याद में हर साल दिया जाता है। पुरस्कार के लिए बनाई गई चयन समिति के सदस्य हिंदुस्तान टाइम्स की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतिया, फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल,  कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन, इनफोसिस के चीफ मेंटर एनआर नारायण मूर्ति और एडवोकेट फाली एस नरीमन हैं। पुरस्कार पाने वालों में ज्यादातर पत्रकार अंग्रेजी के हैं। हिंदी में पुण्य प्रसून वाजपेयी, उमाशंकर सिंह और अभिषेक उपाध्याय को पुरस्कार दिया गया है।

पुरस्कार की 25 श्रेणियां और इसे पाने वाले 29 पत्रकारों के नाम इस प्रकार हैं-

जर्नलिस्ट आफ द ईयर एवार्ड लेते पी साईंनाथ (दाहिने)। बीच में हैं भारत के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन। बाएं हैं एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका।

दिल्ली में सोमवार को आयोजित एक समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन ने प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड्स (वर्ष 2007-08) से विजेताओं को नवाजा। ब्राडकास्ट और प्रिंट के लिए क्रमशः करन थापर और पी. साईंनाथ को जर्नलिस्ट आफ द ईयर एवार्ड दिया गया। करन थापर टीवी कमेंटेटर और इंटरव्यूवर हैं। पी. साईंनाथ अंग्रेजी अखबार द हिंदू से जुड़े हुए हैं। कुल 29 पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में गोयनका एवार्ड दिया गया। ये पुरस्कार द एक्सप्रेस ग्रुप की तरफ से इसके संस्थापक रामनाथ गोयनका की याद में हर साल दिया जाता है। पुरस्कार के लिए बनाई गई चयन समिति के सदस्य हिंदुस्तान टाइम्स की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतिया, फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल,  कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन, इनफोसिस के चीफ मेंटर एनआर नारायण मूर्ति और एडवोकेट फाली एस नरीमन हैं। पुरस्कार पाने वालों में ज्यादातर पत्रकार अंग्रेजी के हैं। हिंदी में पुण्य प्रसून वाजपेयी, उमाशंकर सिंह और अभिषेक उपाध्याय को पुरस्कार दिया गया है।

पुरस्कार की 25 श्रेणियां और इसे पाने वाले 29 पत्रकारों के नाम इस प्रकार हैं-

  1. जर्नलिस्ट आफ द इयर (ब्राडकास्ट) – करन थापर
  2. जर्नलिस्ट आफ द ईयर (प्रिंट) – पी. साईंनाथ (द हिंदू)
  3. जम्मू-कश्मीर और नार्थ-इस्ट से रिपोर्टिंग (ब्राडकास्ट) – निधि राजदान, एनडीटीवी और केवी शशि कुमार (सीएनएन-आईबीएन)
  4. जम्मू-कश्मीर और नार्थ-इस्ट से रिपोर्टिंग (प्रिंट) – मुजमिल जलील (इंडियन एक्सप्रेस)
  5. प्रकाश कारदले मेमोरियल एवार्ड फार सिविक जर्नलिज्म (प्रिंट) – सायली उदास मनिक्कर (हिंदुस्तान टाइम्स)
  6. रीजनल एवार्ड लैंग्वेज (प्रिंट) – एमएस राघवेंद्र और शीतल मरजारिया (टीवी9)
  7. रीजनल एवार्ड लैंग्वेज (ब्राडकास्ट) – रुद्रानेल सेनगुप्ता (सीएनएन-आईबीएन)
  8. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड हिंदी (ब्राडकास्ट) – उमाशंकर सिंह (एनडीटीवी)
  9. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड हिंदी (प्रिंट) – पुण्य प्रसून वाजपेयी (प्रथम प्रवक्ता)
  10. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार अनकवरिंग इंडिया इनविजिबल (ब्राडकास्ट) – मृदु भंडारी (सीएनएन-आईबीएन)
  11. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार अनकवरिंग इंडिया इनविजिबल (प्रिंट) – नीलेश मिश्रा और नागेंद्र शर्मा (हिंदुस्तान टाइम्स)
  12. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार फारेन करेस्पांडेंट कवरिंग इंडिया (प्रिंट) – जोसेफ जानसन (द फाइनेंसियल टाइम्स)
  13. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार बिजनेस एंड इकानामिक जर्नलिज्म (ब्राडकास्ट) – अभिषेक उपाध्याय (आईबीएन7)
  14. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार बिजनेस एंड इकानामिक जर्नलिज्म (प्रिंट) – पी. वैद्यनाथन अय्यर (बिजनेस वर्ल्ड)
  15. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार पोलिटिकल रिपोर्टिंग (ब्राडकास्ट) – श्रीनिवासन जैन (एनडीटीवी)
  16. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार पोलिटिकल रिपोर्टिंग (प्रिंट) – सुब्रत नाग चौधरी और रवीक भट्टाचार्या (इंडियन एक्सप्रेस)
  17. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार स्पोर्ट्स जर्नलिज्म (ब्राडकास्ट) – रुद्रनेल सेनगुप्ता (सीएनएन-आईबीएन)
  18. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार स्पोर्ट्स जर्नलिज्म (प्रिंट) – संदीप द्विवेदी
  19. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार फिल्म एंड टेलीविजन जर्नलिज्म (ब्राडकास्ट) – वैशाली सूद (सीएनएन-आईबीएन)
  20. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार फिल्म एंड टेलीविजन जर्नलिज्म (प्रिंट) – सोमा चौधरी (तहलका)
  21. एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म एवार्ड फार बुक्स नान-फिक्शन (प्रिंट) – रामचंद्र गुहा
  22. एक्सीलेंस इन रिपोर्टिंग आन एचआईवी-एड्स (इंग्लिश प्रिंट) – दन्यानेश वी जाठर (द वीक)
  23. एक्सीलेंस इन रिपोर्टिंग आन एचआईवी-एड्स (मराठी प्रिंट) – सविता विक्रमत हरकरे (लोकमत)
  24. इनवायरमेंटल रिपोर्टिंग (ब्राडकास्ट) – स्वाति त्यागराजन (एनडीटीवी)
  25. इनवायरमेंटल रिपोर्टिंग (प्रिंट) – सोनू जैन (द इंडियन एक्सप्रेस)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...