Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पहले खबर भेजो, फिर देंगे वर्जन!

भास्कर के पार्टनर और दैनिक भास्कर, झांसी के मालिक व संपादक महेश प्रसाद अग्रवाल द्वारा भड़ास4मीडिया को दिए गए इंटरव्यू पर रमेश चंद्र अग्रवाल व डीबी कार्प का पक्ष जानने के लिए भड़ास4मीडिया ने भोपाल स्थित डीबी कार्प के मुख्यालय फोन किया तो वहां से कहा गया कि पहले खबर मेल से भेजिए, तब उस पर वर्जन दिया जाएगा। दैनिक भास्कर, भोपाल के कारपोरेट आफिस के लैंड लाइन 0755-3988884 पर भड़ास4मीडिया की तरफ से फोन जाने पर पहले एक आपरेटर ने फोन उठाया। उसे परिचय देने के बाद जब बताया गया कि एक खबर पर रमेश चंद्र अग्रवाल का वर्जन चाहिए तो उसने फौरन फोन कहीं और ट्रांसफर कर दिया।

किसी महिला ने फोन उठाया। उन्होंने रमेश चंद्र अग्रवाल से बात करने की वजह और परिचय पूछा। उन्हें सब कुछ तफसील से बताया गया। इस पर उन्होंने फोन किसी और के पास ट्रांसफर कर दिया। लाइन पर कोई पुरुष थे। उन्हें जब रमेश चंद्र अग्रवाल नाम से संबोधित कर बातचीत की शुरुआत की गई तो उन्होंने खुद को रमेश चंद्र अग्रवाल होने से इनकार किया। उन्होंने भी रमेश चंद्र अग्रवाल से बात करने का कारण पूछा। उन्हें जब महेश प्रसाद अग्रवाल द्वारा रमेश चंद्र अग्रवाल पर लगाए गए आरोपों व इस पर रमेश चंद्र अग्रवाल के वर्जन के बारे में बताया गया तो उन्होंने तपाक से कहा कि पहले आप खबर मेल करिए, तब उस पर वर्जन दिया जाएगा। उन्होंने रमेश चंद्र अग्रवाल तक खबर पहुंचाने के लिए मेल आईडी भी दी।

यहां यह उल्लेखनीय है कि कभी भी किसी को पूरी खबर भेजकर वर्जन लेने की परंपरा पत्रकारिता में नहीं रही है। ऐसे में डीबी कार्प के चेयरमैन के आफिस से पूरी खबर भेजने की बात कहना कितना उचित है, यह विचारणीय है। भड़ास4मीडिया की तरफ से वर्जन के लिए पूरी खबर दी गई मेल आईडी पर भेजने के बाद इसका प्रकाशन पोर्टल पर भी कर दिया गया है। अगर पूरे इंटरव्यू पर रमेश चंद्र अग्रवाल की तरफ से कोई पक्ष, जवाब या प्रतिक्रिया मुहैया कराया जाता है तो उसका स्वागत है और उसका भी प्रकाशन भड़ास4मीडिया पर किया जाएगा।

-यशवंत सिंह

एडिटर, भड़ास4मीडिया

[email protected]

09999330099

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...