Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

परवेज अहमद के नाट्य संग्रह का लोकार्पण

इंदौर और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में प्रेस क्लब आफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज अहमद के नाट्य संग्रह ”ये धुआं कहां से उठता है’ का लोकार्पण किया गया. शिक्षक दिवस और हिन्दी पखवाड़ा के तहत इंदौर और उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा राजेन्द्र माथुर को याद किया गया.

इंदौर और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में प्रेस क्लब आफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज अहमद के नाट्य संग्रह ”ये धुआं कहां से उठता है’ का लोकार्पण किया गया. शिक्षक दिवस और हिन्दी पखवाड़ा के तहत इंदौर और उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा राजेन्द्र माथुर को याद किया गया.

अपने करियर की शुरुआत में शिक्षक रहे राजेन्द्र माथुर का हिन्दी पत्रकारिता में योगदान सराहा गया. इस मौके पर राजेश बादल की फिल्म ‘कलम का महानायक राजेन्द्र माथुर” का प्रदर्शन उज्जैन और इंदौर में किया गया. इंदौर में मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के सभागार और उज्जैन की कालिदास अकादमी में ये कार्यक्रम हुए. राजेश बादल ने बताया कि यह साल राजेन्द्र माथुर के 75वें जन्म दिवस का साल है. इसलिए देशभर में इस फिल्म के 75 शो करने का कार्यक्रम है. इंदौर में आयोजित फिल्म प्रदर्शन के अवसर पर बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी लेखक, पत्रकार और मीडिया के छात्र मौजूद थे.

उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार प्रभात कुमार भट्टाचार्य, समीक्षक अशोक वक्त, कालिदास अकादमी के निर्देशक श्री शास्त्री, डॉ. हरीश प्रधान, श्री प्रमोद गणपत्ये, डॉ.शैलेन्द्र पाराशर, डॉ.शैलेन्द्र शर्मा, अमित राठौर, यू.एस.छाबड़ा, एवं संस्था सदस्य राजकुमार जाधौ समेत बुद्धिजीवी लेखक, पत्रकार और मीडिया के छात्र बड़ी संख्या में मौजूद थे। परवेज अहमद के साथ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, टीवी पत्रकार प्रभात शुंगलू भी मौजूद थे. कार्यक्रम के आयोजक मालवा रंगमंच समिति के अध्यक्ष केशवराय ने अतिथियों का स्वागत व आभार माना.

उज्जैन से संदीप कुलश्रेष्ठ की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अमित गर्ग. जयपुर. राजस्थान.

    September 11, 2010 at 10:27 am

    रचनाकार परवेज अहमद जी को ढेर सारी शुभकामनाएं। उम्मीद है इस प्रकार का चिंतनशील लेखन निरंतर जारी रहेगा। एक बार पुन: शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...