Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीएनए कर्मियों को 50 फीसदी तक इनक्रीमेंट

समाचार संपादक अनिल भारद्वाज, समूह संपादक देशपाल सिंह पंवार, प्रबंध संपादक डा. निशीथ राय और संपादक अरविंद चतुर्वेदी

डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट ने रखा तीसरे साल में कदम : दर्जनों पत्रकारों को तरक्की : उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता में दो साल पहले धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराने वाला राजधानी लखनऊ से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट इसी 13 अक्टूबर को तीसरे साल में प्रवेश कर गया। सच्चाई के लिए संघर्ष करने वाली हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परम्परा से प्रेरित इस अखबार ने बिना किसी लम्बे-चौडे़ तामझाम के, जन सरोकारों से अपने को संजीदगी से जोड़कर बहुत थोड़े ही समय में जो पहचान और पाठकों में पैठ बनाई है, वह खुद में आज एक मिसाल है। इस अखबार ने साबित किया है कि अगर निहित स्वार्थ और बाजारूपन की चालबाजियों के समानांतर जन समस्याओं को लगातार समाधानकर्ताओं के सामने लाया जाए, भ्रष्टाचार को निर्भीकता पूर्वक उजागर किया जाए तो पाठकों का विश्वास और लोकप्रियता दोनों हासिल किए जा सकते हैं।

सच के साथ-सच की बात के अपने घोषित संकल्प के साथ डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट ने निष्पक्षता की राह पर चलते हुए दो साल के भीतर प्रदेश के जमीनी हालात की ऐसी तस्वीरें बार-बार सामने रखी हैं जो भ्रष्ट सत्ता शिखर की बेचैनियां बढ़ाने वाली रही हैं। आज के दौर में जब हिंदी पत्रकारिता में अपनी खामियों की वजह से उबाल आया हुआ है, इसे सार्थक पत्रकारिता की पूंजी के तौर पर देखा जा सकता है।

स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित डीएनए के मीडियाकर्मी

अखबार ने अपने ‘मीडिया हाउस’ स्थित कार्यालय में तीसरा स्थापना दिवस आत्मीय और घरेलू वातावरण में पूरे जोशो-खरोश के साथ मनाया। इस अवसर पर अखबार के सभी साथियों को सम्बोधित करते हुए प्रबंध संपादक डॉक्टर निशीथ राय ने कहा कि डीएनए एक घर-परिवार है, जिसकी समाज में अलग छवि है। इस पहचान को कायम रखना व बढ़ाना ही हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि आज चाहे राजनेता हो या नौकरशाह, सब मानने लगे हैं कि सच यानि इस अखबार की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। यही नहीं, अब तो विरोधी और आलोचक भी डीएनए की सच पर चलने की धुन की सराहना करने लगे हैं। इसका असर यह है कि अब हर रोज ऐसे लोगों के संदेश मिल रहे हैं जो बिना किसी आर्थिक हित के अखबार को अपना योगदान देने को तैयार हैं। डॉक्टर राय ने टीम की सराहना की और सभी साथियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। इतना ही नहीं, मंदी के दौर में जब तमाम समूह छंटनी और वेतन कटौती में लगे हुए हैं, डॉ राय ने अपने समस्त स्टाफ के वेतन में 10 से लेकर 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी का भी ऐलान किया। लगभग तीन दर्जन से ज्यादा साथियों को एक साथ प्रमोशन भी दिए। साथ ही यह विश्वास भी दिलाया कि सच की राह पर चलने और बेहतर काम करने वालों को निकट भविष्य में फिर तरक्की से नवाजा जाएगा।    

 समूह संपादक देशपाल सिंह पंवार ने इस मौके पर कहा कि सच की बात तो सभी करते हैं मगर ना तो उस पर अमल करते हैं और ना लिखते हैं। इतना ही नहीं जो पत्रकार इस राह पर चलने की कोशिश करते हैं तमाम लंगड़े टांग खींचने लगते हैं। उन्होंने कहा कि डीएनए ने सच का रास्ता चुना है। उस पर चल रहा है और चलता रहेगा। श्री पंवार ने कहा कि आनेवाला समय युवाओं का है। कुछ समय में पत्रकारिता की कमान भी युवाओं के हाथ में होगी। जो काबिल होगा, दिल से पत्रकारिता करेगा, वो जनता से जुड़ेगा, सम्मान हासिल करेगा। अतः सारे साथी आने वाली चुनौतियों को पूरा करने के वास्ते खुद को तैयार करें और रखें। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत में अखबार के संपादक (विचार) अरविंद चतुर्वेदी ने सबका स्वागत किया और संपादक समाचार अनिल भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...