Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज्योति नारायण के जिम्मे एक और कंपनी

ज्योति नारायण के बारे में सूचना मिली है कि उन्हें पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर का भी काम सौंप दिया गया है. अभी तक वे पर्ल मीडिया की तीन कंपनियों के अलावा पीएसीएल, टूरिज्म से जुड़ी कंपनियों का काम देख रहे हैं. अब उन्हें पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर का भी जिम्मा दे दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति नारायण को पिछले दिनों पर्ल निदेशक मंडल की हुई एक बैठक में पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर का काम सौंपा गया. नई जिम्मेदारी के कारण ज्योति नारायण पर्ल मीडिया के प्रतिदिन के रुटीन  वाले काम नहीं देखेंगे. वे पर्ल मीडिया के नीतिगत फैसलों में पहले की तरह सक्रिय रहेंगे.

ज्योति नारायण के बारे में सूचना मिली है कि उन्हें पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर का भी काम सौंप दिया गया है. अभी तक वे पर्ल मीडिया की तीन कंपनियों के अलावा पीएसीएल, टूरिज्म से जुड़ी कंपनियों का काम देख रहे हैं. अब उन्हें पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर का भी जिम्मा दे दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति नारायण को पिछले दिनों पर्ल निदेशक मंडल की हुई एक बैठक में पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर का काम सौंपा गया. नई जिम्मेदारी के कारण ज्योति नारायण पर्ल मीडिया के प्रतिदिन के रुटीन  वाले काम नहीं देखेंगे. वे पर्ल मीडिया के नीतिगत फैसलों में पहले की तरह सक्रिय रहेंगे.

ज्योति नारायण पर्ल मीडिया की तीनों कंपनियों में बतौर निदेशक शामिल हैं. ज्ञात हो कि ज्योति नारायण के नेतृत्व में पर्ल मीडिया का काम शुरू हुआ और देखते ही देखते मैग्जीन व चैनल स्थापित होते चले गए. पर्ल मीडिया के अलावा पर्ल ग्रुप की कई अन्य कंपनियों के काम देख रहे ज्योति नारायण अब इनफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी पर्ल की कंपनी का भी काम देखेंगे.

भड़ास4मीडिया ने इस बारे में जब ज्योति नारायण से बात की तो उन्होंने पर्ल इनफ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी मिलने की बात कुबूल की. साथ ही यह भी कहा कि उनके लिए पर्ल ग्रुप की प्रत्येक कंपनी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी मीडिया कंपनी. वे पर्ल मीडिया का काम देखने से पहले भी पर्ल ग्रुप के लिए पूरी ऊर्जा से काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. उनके लिए प्रत्येक कंपनी का काम उतना ही महत्वपूर्ण है जितना किसी एक कंपनी का हो सकता है. हां, ये हो सकता है कि किसी खास समय के लिए किसी खास कंपनी पर ध्यान ज्यादा हो. कंपनी की जरूरत के हिसाब से प्राथमिकताओं में बदलाव संभव है.

ज्योति के मुताबिक पर्ल ग्रुप की कई कंपनियों का काम हो जाने से प्रत्येक कंपनी के रुटीन के काम में हस्तक्षेप करना संभव नहीं होता है. इस कारण कई बार लोग मनगढंत बातें बनाने लगते हैं. लेकिन काम करने वालों पर नकारात्मक या सकारात्मक, किसी भी प्रकार के प्रचार का असर नहीं पड़ता है, और न पड़ना चाहिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. योगराज शर्मा

    September 6, 2010 at 4:53 pm

    जिम्मेदारिया बढना अच्छी बात है.. उन्हें निभाना कठिन होता है.. अच्छे और सच्चे साथियों को साथ रखें.. भगवान भला करेंगे

  2. s p tripathi

    September 8, 2010 at 6:46 pm

    joti ji congrat for new responsibilities.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...