Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

आज अखबार पर मीडियाकर्मियों ने किया मुकदमा

एक जमाने के नामी-गिरामी अखबार ‘आज’ को कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण बनारस के पत्रकारों/गैर-पत्रकारों के संगठन समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन ने न्यायालय में घसीटा है। वरिष्ठ पत्रकार गोपेश पांडेय और कार्टूनिस्ट जगत शर्मा की तरफ से यूनियन के मंत्री और वरिष्ठ वकील अजय मुखर्जी ने श्रम विभाग में मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमें में कहा गया है कि आज अखबार का प्रबंधन दो दशक से भी ज्यादा समय से अपने यहां कार्यरत मीडियाकर्मियों को 55 साल में ही रिटायर कर देता है जबकि कानूनन 60 साल में रिटायर किया जाना चाहिए।

समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के मंत्री अजय मुखर्जी ने भड़ास4मीडिया को बताया कि हम लोगों ने श्रम बंधु की बैठक में बनारस के जिलाधिकारी को इस मामले के बारे में अवगत कराया था। श्रम विभाग को जानकारी दी थी। श्रम विभाग ने आज अखबार प्रबंधन से पूछा था कि आज अखबार किस स्थायी आदेश के तहत मीडियाकर्मियों को 55 वर्ष की उम्र में ही रिटायर कर दे रहा है? इस आदेश की प्रति दिखाइए। जब आज अखबार को प्रकाशित करने वाली कंपनी ज्ञानमंडल प्रकाशन की तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं दिखाया गया और कहा गया कि उनके यहां कार्यरत किसी मीडियाकर्मी को 55 साल की उम्र में रिटायर नहीं किया गया है तो समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन ने करीब 50 मीडियाकर्मियों का नाम श्रम विभाग के पास पेश किया जिन्हें 55 की उम्र में ही आज अखबार से विदा कर दिया गया। श्रम विभाग ने यूनियन की ओर से पेश आंकड़ों, सुबूतों और दावों को देखते हुए यूनियन को आज अखबार पर मुकदमा करने की अनुमति दे दी। इसी आधार पर डिप्टी लेबर कमिश्नर के यहां मुकदमें के लिए कागजात भेज दिए गए हैं। कुछ ही दिनों में यह मामला लेबर कोर्ट पहुंच जाएगा। अजय मुखर्जी को उम्मीद है कि वे मीडियाकर्मियों के हित का यह मुकदमा भी जीत पाने में सफल हो जाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...