Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गुडबॉय दिल्ली

वो जा रहे हैं। हम सबको छोड़कर। दिल्ली छोड़कर। दिल्ली से हारकर। पत्रकारिता छोड़कर। अपने देस। अपने गांव। दिल्ली आए थे करियर बनाने, काफी आगे जाने। पर उनकी गाड़ी ऐसी रुकी की वर्षों बीतने के बाद भी एक जगह से हिली नहीं। वे गुमनाम-से ही रह गए। एक बड़े मीडिया हाउस में दिल्ली में काम कर रहे हैं वो। उनके साथ के लोग जाने कहां-कहां चले गए। पर वे वहीं के वहीं रह गए। उम्र हर साल बढ़ती रही लेकिन पैसे व पद बढ़ने का नाम ही नहीं ले रहे। दिल्ली में किराए पर रहना हो नहीं पा रहा। कम पैसे के कारण परिवार को गांव से नहीं ला पाए। दो बच्चे हैं। इतने कम पैसे में क्या खाते, क्या बिछाते। बच्चों को कैसे पढ़ाते। सो, परिवार गांव में ही रखा। अब तय कर लिया है कि त्रिशंकु बनकर जिंदगी नहीं जीना। आर या पार। फैसला ले लिया। वे सामान पैक करने लगे हैं। दिल्ली छोड़कर कभी भी जा सकते हैं। दिल्ली को गुडबाय कभी भी कह सकते हैं।

उनसे हम मिलवाएंगे। उनकी सारी बात आपको बताएंगे। दिल्ली आकर करियर बनाने की कड़वी हकीकत हम बताएंगे। बहुत जल्द। भड़ास4मीडिया पर। उनकी एक तमन्ना हम पूरी करेंगे। उनकी तमन्ना थी कि वे भी इस्तीफा देते और किसी नए संस्थान में अच्छे पद व पैसे पर ज्वाइन करते ताकि उनकी खबर और तस्वीर भड़ास4मीडिया पर छपती।

भड़ास4मीडिया पर उनकी खबर और तस्वीर अब छपेगी लेकिन संदर्भ अलग होंगे। वे दिल्ली क्यों छोड़ रहे हैं, क्या भुगता उन्होंने अपने करियर में, किन-किन से उन्हें रंज है, किन-किन से उन्होंने प्रेरणा पाई। बीत रहे इस साल में एक ऐसे पत्रकार की कहानी हम बताएंगे जो वर्तमान पत्रकारिता के माहौल में एडजस्ट नहीं कर पाए। सफल होने के लिए, आगे बढ़ने के लिए, तरक्की पाने के लिए वह वो सब नहीं कर पाए जो करना जरूरी हो गया है। रीढ़ सीधी रखी सो उसका खामियाजा भुगता। अब और झेलने-भुगतने को तैयार नहीं हैं। गांव जाकर गाय-भैंस पालेंगे और दूध बेचेंगे। घास और गोबर का धंधा करेंगे। इससे भी उतने ही पैसे आएंगे जितना वे दिल्ली में रहकर और एक बड़े मीडिया हाउस में काम कर पा रहे हैं। गांव-घर में अपना काम करेंगे तो कम से कम परिवार के साथ तो रह पाएंगे। बच्चों संग खेल तो पाएंगे। अपने बचपन के दोस्तों के साथ कस्बे के बाजार में हंसी-ठट्ठा तो कर पाएंगे। अपनी मिट्टी और अपनी हवा में सांस तो लेंगे। दबाव और तनाव से मुक्त होकर अपनी जिंदगी अपने तरीके से तो जी पाएंगे।

वे जा रहे हैं। हम सबको छोड़कर। दिल्ली छोड़कर। दिल्ली से हारकर। क्या आप उन्हें दिल्ली छोड़ते समय फोन कर या एसएमएस कर आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देंगे? अगर हां, तो पढ़ना न भूलिए दिल्ली से दुखी दिल से जा रहे बड़े मीडिया हाउस में कार्यरत एक पत्रकार की कहानी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...