Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सुधांशु को अपने साथ ले गए शशि शेखर

अमर उजाला से इस्तीफा दिया : एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर हिंदुस्तान जा रहे : अमर उजाला, नोएडा में एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में कार्यरत सुधांशु श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि सुधांशु एक्जीक्यूटिव एडिटर के ही पद पर हिंदुस्तान समूह के साथ काम करने जा रहे हैं। वे दिल्ली आफिस में बैठेंगे। खबरों के साथ-साथ अखबार के लेआउट और डिजायनिंग के विशेषज्ञ माने जाने वाले सुधांशु के इस्तीफे को अमर उजाला प्रबंधन ने अभी स्वीकार नहीं किया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि सुधांशु श्रीवास्तव हिंदुस्तान से आफर लेटर ले चुके हैं, इसलिए उनके लिए अमर उजाला में रहना अब संभव नहीं हो सकेगा। सुधांशु अमर उजाला में आउटपुट का काम देख रहे थे। उनका काम फिलहाल देवप्रिय अवस्थी को सौंप दिया गया है। अमर उजाला के समूह संपादक पद से शशि शेखर के इस्तीफा देकर हिंदुस्तान ज्वाइन करने के बाद अमर उजाला से सुधांशु का इस्तीफा एडिटर रैंक का पहला इस्तीफा है। सुधांशु के हिंदुस्तान जाने से अब इन चर्चाओं को बल मिलने लगा है कि अमर उजाला के कई अन्य संपादक भी हिंदुस्तान की राह पर चलने वाले हैं। सुधांशु का इस्तीफा अमर उजाला के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। अमर उजाला की कोर टीम के सक्षम सदस्य माने जाते हैं सुधांशु। 

अब कुछ बातें सुधांशु श्रीवास्तव के करियर के बारे में। मूलतः लखनऊ के रहने वाले सुधांशु वरिष्ठ पत्रकार हैं और पत्रकारिता में 30 वर्षों से सक्रिय हैं।  करियर की शुरुआत उन्होंने दैनिक जागरण, लखनऊ से की। बाद में वे स्वतंत्र भारत चले गए। जनसत्ता की पहली टीम में सुधांशु का सेलेक्शन हो गया था लेकिन उन्होंने ज्वाइन किया नवभारत टाइम्स। वे नभाटा, लखनऊ में चीफ सब एडिटर के रूप में जुड़े। बाद में स्वतंत्र भारत के बनारस संस्करण के स्थानीय संपादक बने। इसके बाद सुधांशु ने लोकमत की राह पकड़ी जहां असिस्टेंड एडिटर के रूप में काम किया। इसके बाद हिंदुस्तान, पटना में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यभार संभाला। इसी अखबार में वे बनारस में रहे। अमर उजाला में वे पौने पांच साल पहले आए। तब उन्होंने मेरठ संस्करण में डिप्टी एडिटर के रूप में ज्वाइन किया। बाद में उन्हें प्रमोट कर रेजीडेंट एडिटर, फिर एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...