Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘टैम’ वाले ‘टामियों’, अब तो डूब मरो!

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का अंश‘टैम’ वाले कितने बड़े चोर, धंधेबाज और साथ ही साथ चिरकुट भी हैं (ये सब इसलिए लिखा जा रहा है क्योंकि दरअसल टीवी न्यूज इंडस्ट्री से कंटेंट गायब कराने का श्रेय इन्हीं ‘टैम’ वालों को जाता है और इन्हीं ‘टैम’ वालों ने टीवी पत्रकारों को जोकर बनकर काम करने को मजबूर कर रखा है), यह जानना हो तो दैनिक भास्कर  में प्रकाशित एक खबर पढ़ लीजिए। टेलीविजन आडियेंस मीजरमेंट (टैम) वाले आजकल दूरदर्शन न्यूज यानि डीडी न्यूज पर बहुत मेहरबान हो गए हैं। इसे कई निजी न्यूज चैनलों से आगे बताने लगे हैं। ये काम वे सिर्फ मौखिक नहीं कर रहे हैं, बल्कि आंकड़े देकर बता-समझा रहे हैं। वजह यह है कि केंद्र सरकार ने संकेत दे दिया है कि वे टैम वालों के रेटिंग के अर्जी-फर्जी नाटक से खुश नहीं है और जल्द ही एक राष्ट्रीय टेलीविजन मीजरमेंट एजेंसी बनाने के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

इतना सुनते ही टैम वालों के गोल-मटोल चेहरे सूख गए हैं। उनकी अंग्रेजी और गुणा-भाग, सब ‘इज इक्वल टू जीरो’ के संकेत देने लगे हैं। ऐसे माहौल में जो रीढ़विहीन बाजारू संस्थाएं करती हैं, टैम ने भी वही करना शुरू कर दिया है। प्रभावशाली का चारण गान। सत्ता की गणेश परिक्रमा। उसने पब्लिक ब्राडकास्टर डीडी न्यूज की रेटिंग तेजी से बढ़ानी शुरू कर दी है। इसे बढ़िया और खूब लोकप्रिय चैनल बताने के आंकड़े पेश करने लगे हैं। अब इन चिरकुट ‘टैम’ वाले ‘टामियों’ से पूछा जाना चाहिए कि आखिर अभी तक उन लोगों ने डीडी न्यूज की असल रेटिंग को डीडी न्यूज से माइनस करके किस-किस चैनल में जोड़ा और बेचा व बदले में उनसे कितना पैसा कब-कब लेते-खाते रहे? इन ‘टैम’ वाले ‘टामियों’ की चिरकुटई जानने के लिए दैनिक भास्कर  में प्रकाशित एक खबर पेश है-

ऐसे बदली रेटिंग

हाल तक अपनी रेटिंग में दूरदर्शन को सबसे निचले क्रम पर रखने वाली एकमात्र निजी रेटिंग एजेंसी टैम ने अचानक दूरदर्शन को किसी एक टाइम स्लाट में सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल करार दिया है। अपनी रेटिंग में कंपनी ने कहा है कि साढ़े आठ बजे के समय में मेट्रो शहरों में दूरदर्शन को 77 प्रतिशत दर्शकों ने देखा जबकि इसी तरह एक विशेष समय में मेट्रो शहरों में 20 प्रतिशत दर्शकों ने देखा। इसके बाद कंपनी ने एक निजी समाचार चैनल को दिखाया है।

टैम के इस हृदय परिवर्तन से खुद सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी भी हक्के-बक्के हैं। हालांकि उन्हें इस बदलाव की वजह समझने में ज्यादा देरी नहीं लगी। दरअसल पिछले दिनों सूचना-प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने टैम की निष्पक्षता को लेकर उठने वाले संदेह की चर्चा के साथ सरकारी समर्थित एक राष्ट्रीयकृत रेटिंग एजेंसी के गठन में तेजी लाने की बात की थी। बस यहीं से टैम का हृदय परिवर्तन शुरू हो गया। असल में टैम निजी चैनलों पर ही ज्यादा ध्यान देता था और दूरदर्शन को दायरे में लेता ही नहीं था। लेकिन अब सरकार की बोली बदलते ही उसकी बोली बदल गई है। 

अगर आपको भी ‘टैम’ के ‘टामियों’ पर कुछ कहना है तो अपने विचार जरूर भेजें, [email protected] पर
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...