Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी न्यूज से कहिए- बंधु, आप भी जरा सोचिए!

सप्ताह 22वां, 24 मई से 30 मई 2009 तक : टैम वालों ने जी न्यूज की ऐसी दशा बना दी है कि अब जी वालों से ही पूछने का दिल हो रहा है कि ”हे भाई, हम लोगों से कब तक सोचवाते रहेंगे, जरा आप लोग भी तो सोचने का कष्ट करिए। आप लोगों को आखिर टैम वालों ने इतना नीचे क्यों गिरा दिया? क्या टैम वालों को महीने की फीस नहीं दी थी या इन बाजार बाबाओं को मैनेज करने में कहीं चूक हो गई? जो भी हो, जरा सोचिए।” 22वें हफ्ते में टैम के आंकड़े बताते हैं कि एनडीटीवी इंडिया ने जी न्यूज को फाइनली पीट दिया है। जी न्यूज छठें नंबर का न्यूज चैनल हो चुका है। पांचवें नंबर पर कब्जा जमा लिया है एनडीटीवी इंडिया ने और आईबीएन7 चौथे नंबर का चालाक चैनल बनकर उभरा है। जी न्यूज को पिछले ही हफ्ते आईबीएन7 ने पीछे कर दिया था।

सप्ताह 22वां, 24 मई से 30 मई 2009 तक : टैम वालों ने जी न्यूज की ऐसी दशा बना दी है कि अब जी वालों से ही पूछने का दिल हो रहा है कि ”हे भाई, हम लोगों से कब तक सोचवाते रहेंगे, जरा आप लोग भी तो सोचने का कष्ट करिए। आप लोगों को आखिर टैम वालों ने इतना नीचे क्यों गिरा दिया? क्या टैम वालों को महीने की फीस नहीं दी थी या इन बाजार बाबाओं को मैनेज करने में कहीं चूक हो गई? जो भी हो, जरा सोचिए।” 22वें हफ्ते में टैम के आंकड़े बताते हैं कि एनडीटीवी इंडिया ने जी न्यूज को फाइनली पीट दिया है। जी न्यूज छठें नंबर का न्यूज चैनल हो चुका है। पांचवें नंबर पर कब्जा जमा लिया है एनडीटीवी इंडिया ने और आईबीएन7 चौथे नंबर का चालाक चैनल बनकर उभरा है। जी न्यूज को पिछले ही हफ्ते आईबीएन7 ने पीछे कर दिया था।

पिछले हफ्ते एनडीटीवी ने जी न्यूज संग कुश्ती बराबरी पर छूटने के चलते पांचवें नंबर की कुर्सी साथ-साथ जी न्यूज के साथ शेयर की थी। लेकिन इस हफ्ते एनडीटीवी जी न्यूज से आगे निकलने में कामयाब हो गया है। सहारा के समय की भी इस हफ्ते चांदी हो गई है। वह थोड़े से अंक गेनकर सरकारी न्यूज चैनल उर्फ ‘टैम की भौजी’ डीडी न्यूज को पीछे करने में कामयाब हो गया है। लेकिन लाइव इंडिया और इंडिया न्यूज ने तय कर रखा है कि वे दोनों 12 हिंदी न्यूज चैनलों में हमेशा आखिरी नंबर के दो न्यूज चैनल ही बने रहेंगे। थोड़े बहुत नफे-नुकसान के साथ ये हमेशा सबसे नीचे ही गिरे पड़े रहते हैं।

इस हफ्ते की दूसरी सबसे बड़ी खबर है इंडिया टीवी का फिर नंबर दो की गद्दी पर काबिज हो जाना। स्टार न्यूज नंबर तीन पर आकर जाने कहां गए वो दिन….गाते हुए आंसू पोछने में लगा है। कभी-कभी तो लगता है कि टैम वाले भी आंकड़े देने के नाम पर जमकर खेल खेलते हैं। कभी आज तक को राकेट की तरह उपर चढ़ते दिखा देंगे तो कभी फटे गुब्बारे की तरह नीचे गिराते हुए बैंड बजाने लगेंगे। कभी इंडिया टीवी को लत्ता बना देंगे तो कभी इस चैनल को बांस-हाथ-डंडा से टांगकर आसमान पर बिठाने लगेंगे। कभी स्टार न्यूज को आज तक को पछाड़ने की कोशिश करते दिखाएंगे तो कभी स्टार न्यूज को दिन में ही तारे दिखाने लगेंगे। न्यूज24 छुपे रुस्तम की तरह धीरे-धीरे बढ़ रहा है और अब करीब छह फीसदी मार्केट शेयर के साथ खुद को मजबूत स्थिति में ला चुका है। कुल मिलाकर यह हफ्ता बहुत उठापटक वाला रहा है और टैम वालों की कृपा से इस हफ्ते कई टीवी न्यूज चैनलों के पत्रकारों की नींद उड़ी हुई है तो कई चैनलों में जश्न का माहौल है। भई, जब खबर पर नहीं बल्कि बाजार के आंकड़ों पर ही चैनल और पत्रकार का भविष्य तय होना है तो टैम के अ?विश्वसनीय आंकड़ों पर नाचना-रोना बिलकुल लाजिमी है।

तो सब लोग प्रेम से बोलिए……

जय टैम बाबा,

जय बाजार मैया,

जय मीडिया के खेवैया,

जय-जय संपादक-पत्रकार लोग भैया।


इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 18.3 (गिरा 1.2), इंडिया टीवी- 15.1 (चढ़ा 1.7), स्टार न्यूज- 13.8 (गिरा 0.6), आईबीएन7- 9.8 (गिरा 0.5), एनडीटीवी इंडिया- 9.5 (चढ़ा 0.4), जी न्यूज- 8.6 (गिरा 0.4), न्यूज24 – 5.9 (चढ़ा 0.3), तेज- 5.3 (चढ़ा 0.5), समय- 4.0 (चढ़ा 0.5), डीडी न्यूज- 3.8 (गिरा 0.3), लाइव इंडिया- 2.3 (गिरा 0.2), इंडिया न्यूज- 1.8 (गिरा 0.2)

(सीएनईबी, वीओआई और जन संदेश 1.0 से नीचे)

स्रोत : टैम, समयावधि : सप्ताह 22वां, 24 मई से 30 मई 2009 तक,

मार्केट- एचएसएम, टीजी- सीएस-15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...