Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

मृणाल-प्रमोद की कहानी से सबक लेंगे संपादक?

[caption id="attachment_16678" align="alignleft"]विनोद वार्ष्णेयविनोद वार्ष्णेय[/caption]एक साल भी न हुआ कि नौकरी लेने वाले खुद नौकरी गंवा बैठे : बीस जनवरी को एक साल हो जायेगा. हिंदुस्तान के कुछ लोग इस दिन को “मुक्ति दिवस” के रूप में मनाने जा रहे हैं. ये वे लोग हैं जिन्हें दो साल के कांट्रेक्ट रिनूअल के दो महीने बाद अचानक आर्थिक मंदी के नाम पर कह दिया गया कि “जाओ, एचटी बिल्डिंग छोड़कर जाओ, मन लगाकर मेहनत करना और ईमानदारी क्या होती है, यह हम नहीं जानते; बस, घंटे भर में जाओ तीस-पच्चीस-छत्तीस साल की तुम्हारी मेहनत क्या होती है, हमें नहीं पता, बस निकल जाओ.” सब जानते थे कि यह मंदी से अधिक सम्पादक की कुटिल और स्वार्थी मानसिकता का नतीजा थी. यह भी सब जानते थे कि मंदी सिर्फ बहाना है, मृणाल पान्डे को कुछ लोगों से छुट्टी पाना है; मैनेजमेंट के सामने कमाल कर दिखाने का खिताब पाना है. और जो चाटुकार नहीं, केवल पत्रकार थे, उन्हें अपने स्वाभिमान की कीमत चुकाना है. यह नया नैतिक शास्त्र था जिसमें संपादक संपादक न रहे, वे मैनेजमेंट की जीभ से निकले शब्दों से हिलने वाली उसकी पूंछ हो गए.

विनोद वार्ष्णेयएक साल भी न हुआ कि नौकरी लेने वाले खुद नौकरी गंवा बैठे : बीस जनवरी को एक साल हो जायेगा. हिंदुस्तान के कुछ लोग इस दिन को “मुक्ति दिवस” के रूप में मनाने जा रहे हैं. ये वे लोग हैं जिन्हें दो साल के कांट्रेक्ट रिनूअल के दो महीने बाद अचानक आर्थिक मंदी के नाम पर कह दिया गया कि “जाओ, एचटी बिल्डिंग छोड़कर जाओ, मन लगाकर मेहनत करना और ईमानदारी क्या होती है, यह हम नहीं जानते; बस, घंटे भर में जाओ तीस-पच्चीस-छत्तीस साल की तुम्हारी मेहनत क्या होती है, हमें नहीं पता, बस निकल जाओ.” सब जानते थे कि यह मंदी से अधिक सम्पादक की कुटिल और स्वार्थी मानसिकता का नतीजा थी. यह भी सब जानते थे कि मंदी सिर्फ बहाना है, मृणाल पान्डे को कुछ लोगों से छुट्टी पाना है; मैनेजमेंट के सामने कमाल कर दिखाने का खिताब पाना है. और जो चाटुकार नहीं, केवल पत्रकार थे, उन्हें अपने स्वाभिमान की कीमत चुकाना है. यह नया नैतिक शास्त्र था जिसमें संपादक संपादक न रहे, वे मैनेजमेंट की जीभ से निकले शब्दों से हिलने वाली उसकी पूंछ हो गए.

सबने देखा कि मंदी ऐसी आयी कि अखबारों के मुनाफे मोटा कर गयी. अभी कुछ दिनों बाद फिर तिमाही परिणाम आयेंगे, और सभी  बढ़ते मुनाफे के नए कीर्तिमान देखेंगे. मंदी के नाम पर जिन पत्रकारों को नौकरी गंवानी पड़ी, नया आर्थिक जुगाड़ करने में उन्हें जिस तरह कई महीने मुश्किलात का सामना करना पड़ा, वह आज के संपादकों और अखबारी मैनेजरों के निपट स्वार्थ अक्षमता और घमंड से पैदा हुयी असंवेदनशीलता व्यक्त करने वाली “प्रतीक” घटना है. नौकरी छोड़ने को विवश किये गए पत्रकारों पर इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ा. उनके लिए तो यह महज चुनौती भरा अनुभव था, सचमुच गिरते मूल्यों से जबरन मिली मुक्ति का सौभाग्य था. एक साल के बाद मुझे तो यही लगता है कि काश ऐसा कुछ और पहले होता.

उस समय भड़ास4मीडिया पर शाया हुए मेरे इंटरव्यू पर सबसे तीखी आपत्ति एक भुक्तभोगी ने ही की. उन्होंने कहा कि असली मुजरिम प्रमोद जोशी को तो आपने एकदम बख्श दिया. उसके बारे में एक शब्द भी नहीं बोला. मेरा जवाब था कि वह इस लायक ही नहीं.  मृणाल जी के खिलाफ तो इसलिए हल्का सा बोला कि उनसे ऐसी उम्मीद न थी. इसलिए यह खबर और कहानी बनी. खलनायक क्या करेगा, इसे कौन नहीं जानता. उन्होंने मेरी बात पुख्ता की: हां, सच कहते हैं भाई साब, गू को पैर से छूकर देखना तो सिर्फ अपना ही पैर गन्दा करना है.

लेकिन आंख खोलने वाली कहानी अब घटित हुयी है. एक साल भी न हुआ कि नौकरी लेने वाले खुद नौकरी गंवा बैठे. जिस तरीके से उन्होंने अपने कंधे से कन्धा मिलाकर काम करने वाले अल्प-वेतन-भोगी पत्रकारों को धक्का दिया, वे पोएटिक जस्टिस के निर्वहन में उससे भी अधिक बे-इज्जती से धकिया दिए गए. उस समय नौकरी से वंचित की गयीं वरिष्ठ महिला पत्रकार शैलबाला फ़ोन कर याद दिला रही हैं कि दुआएं देर से लगती हैं, बद-दुआएं जल्दी लगती हैं. हमारे पेट पर लात मार कर उन्हें आखिर क्या मिला? क्या देश के सम्पादक मृणाल पान्डे और प्रमोद जोशी की कहानी से सबक लेंगे? लेकिन, यह अंधा-बहरा युग है. शायद कोई सबक न लेगा.

लेखक विनोद वार्ष्णेय वरिष्ठ पत्रकार हैं. इनसे संपर्क 09810889391 के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Ada

    January 15, 2010 at 11:51 am

    true, sacchai to yahi hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...