Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

आजतक के कई ‘तक’ डिजिटल चैनलों पर गिरी गाज!

आजतक मीडिया समूह की तरफ से यूट्यूब समेत सोशल मीडिया मंचों पर संचालित कई ‘तक’ ब्रांड के डिजिटल चैनलों को बंद किए जाने की सूचना आ रही है. बताया जा रहा है कि ‘छत्तीसगढ़ तक’ और ‘उत्तराखंड तक’ नामक चैनलों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इसी तरह ‘चुनाव तक’ नामक डिजिटल चैनल को भी विराम दे दिया गया है. राजस्थान केंद्रित वेबसाइट और गुजरात केंद्रित वेबसाइटों को न्यूज तक की वेबसाइट के साथ मर्ज कर दिया गया है.

इसका कारण कंटेंट और रेवेन्यू का ठीकठाक न जनरेट होना बताया जा रहा है. उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में रोजाना बड़ी और बढ़िया खबरें नहीं निकल पातीं. इसी तरह चुनाव तक चैनल पर चुनावी कंटेंट रोज रोज डाल पाना मुमकिन नहीं है. कंटेंट न होने से रेवेन्यू भी बहुत कम आता है. यही कारण है कि इन कम परफार्म कर पाने वाले डिजिटल चैनलों को बंद कर दिया गया है. ‘गुजरात तक’ डिजिटल चैनल से भी छंटनी की सूचना है.

उधर, अहमदाबाद में पदस्थ भड़ास के कुछ सहयोगियों ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय टीवी चैनल आजतक की गुजराती वेबसाइट यानी गुजरात तक (Ahmedabad, Gujarat) में चार से पांच लोगों को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया है. उनको ऐसा कहा गया है कि वेबसाइट कोई प्रॉफिट नहीं करती है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन