Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट करवा सकती है बीजेपी

डॉ मुकेश कुमार-

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत का मामला उसी दिन समझ में आ गया था जब उपराज्यपाल सक्सेना ने 15 अगस्त को झंडा फहराने की ज़िम्मेदारी आतिशी को देने के बजाय उनको दी थी।

अरविंद केजरीवाल ने जेल से चिट्ठी लिखकर कहा था कि उनकी जगह आतिशी झंडा फहराएंगीं, मगर सक्सेना इससे बिदक गए थे।

तो साफ़ है कि गहलौत साहब बहुत पहले ही बीजेपी के क़रीब थे और इस निकटता को केजरीवाल ने भी भाँप लिया था। इसीलिए उन्होंने उनको तवज्जो देना लगभग बंद कर दिया था।

इतने साल मंत्री रहने के बाद गहलौत साहब को पता चला है कि आप सरकार मोदी सरकार से बेकार में भिड़ रही थी। ये भी उन्हें चुनाव के पहले ही पता चला कि उनके लिए अब आप से बेहतर बीजेपी है।

गहलौत का जाना जहाँ गहलोत की चारित्रिक और वैचारिक कमज़ोरी को बताता है वहीं ये भी जताता है कि आम आदमी पार्टी भी कोई ठोस धरातल पर नहीं खड़ी है। इसका मतलब है कि चुनाव के पहले उनकी पार्टी में एक बड़ी टूट भी करवाई जा सकती है।

ये इस बात का भी संकेत है कि बहुत से विधायक शायद आप में रहकर चुनाव जीतने की उम्मीद न रखते हों और बीजेपी से मिलने वाले धन-समर्थन के लिए पाला बदलें।

यानी केजरीवाल के लिए ये ख़तरे की घंटी भी है। क्या अब उन्हें हनुमान मंदिर ज़्यादा जाना चाहिए?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन