Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इन यूट्यूब चैनल और X हैंडल को भेजा नोटिस- देखें लिस्ट

हाई कोर्ट दिल्ली ने आज शुक्रवार कुछ यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स को नोटिस जारी किया है. नोटिस नोएडा अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ हुई घटना को गलत तरीके से पेश करने को लेकर जारी की गई है.

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि, “एकपक्षीय आदेश देना संभव नहीं होगा. इसमें कोई शक नहीं, कुछ बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हुआ घटित हुआ है. सुप्रीम कोर्ट भी उतना ही संवेदनशील रहा है और मामले का संज्ञान लिया है.” मामले में अंतरिम राहत आवेदन की सुनवाई के लिए सोमवार 8 अप्रैल को सूचीबद्ध किया गया है.

यूट्यूब चैनल जिसे मिला नोटिस- आर्टिकल 19 इंडिया, द न्यूज़ लॉन्चर, बीबीआई न्यूज़ के साथ कॉमेडियन राजीव निगम को नोटिस जारी हुआ है.

एक्स हैंडल- संदीप सिंह, विजय यादव, नेटफ्लिक्स, सुनीता जाधव, अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पैरोडी अकाउंट, दाऊद नदाफ, द्रखन्ना और वायरस बाबा इंडिया वालो को भी नोटिस जारी किया गया है.

मुकदमे में तर्क दिया गया कि इस तरह की सामग्री को सैंकड़ों हजारों बार देखा गया है जो अपमानजनक प्रकृति का है.

भाटिया की तरफ से एडवोकेट राघव अवस्थी और मुकेश शर्मा पेश हुए. वहीं वकील महमूद प्राचा यूट्यूब चैनल द न्यूज़ लॉन्चर की नीलू व्यास की तरफ से पेश हुए.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन