Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी राज में इतना हुआ विकास कि मणिपुर में रॉकेट से हमले होने लगे!

णिपुर में हिंसा के एक साल बीतने के बाद अब तक शांति बहाली नहीं हो सकी है. सड़कों पर लगातार प्रदर्शन व कई इलाकों में गोलीबारी जैसी घटनाएं सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि छह सितंबर को हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित विष्णुपुर जिले में आरपीजी से हमला किया गया, रॉकेट मणिपुर के पहले मुख्यमंत्री एम कोईरांग के आवास पर गिरा. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. धमाका इतना तेज था कि दीवारों पर रॉकेट के टुकड़े टूटकर बिखर गए थे.

इससे पहले एक सितंबर को पश्चिमि इंफाल पर ड्रोन से हमला हुआ था. छह सितंबर को इंफाल में मणिपुर राइफल की दो बटालियन दफ्तर के बाहर हथियार लूटने की कोशिश हुई.

नौ सितंबर को छात्रों ने इंफाल की सड़कों पर प्रदर्शन मार्च निकाला तो मुख्यमंत्री समेत राज्यपाल के घर घर का घेराव करने की कोशिश की गई.

इन सबके बीच विश्वगुरू लगातार देश और देश से ज्यादा बाहर के मुल्कों में विकास की गंगा बहा रहे हैं, लेकिन मणिपुर को वह पाकिस्तान का अंग मानते हों शायद.


शीतल पी सिंह-
ये ख़बर मणिपुर से है जिसे अपने हाल पर छोड़ दिया गया है, लगता नहीं है कि मोदीजी के नियंत्रण वाले भारत में मणिपुर भी एक राज्य है! न उनके मुँह से मणिपुर नामक शब्द उच्चारित हो पा रहा है और न उनके वायुयान को उधर की ओर उड़ने में कोई रुचि दिखाई दे रही है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन