Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दावा : अबतक 100 से ज्यादा जनसभाएं कर चुके केजरीवाल ने इन मुस्लिम इलाकों से दूरी बनाई!

सरफराज नजीर-

दिल्ली में मुसलमानों वोटर वाली सीट कौन कौन सी है?

मेरी जानकारी में- ओखला, बल्लीमारान, सीलमपुर, मुस्तफाबाद, मटियामहल और बाबरपुर (कैंडीडेट गोपाल राय) ऐसी सीटें हैं जहाँ 30 से 60% तक मुसलमान वोटर हैं। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने से अबतक 100 से ऊपर जनसभा और रोड शो कर चुके हैं।

कोई मुझे बता सकता है कि इन सीटों पर अबतक केजरीवाल कितनी बार गया है? केजरीवाल और AAP अमूमन सारी सभा के लिए सोशल मीडिया पोस्ट करते हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के नाम सोशल मीडिया पेज तक पर नहीं है।

यह मुसलमानों को राजनीतिक अछूत समझता है। इतना अछूत कि उनसे वोट मांगने जाना भी इसे पसंद नहीं है।

कोई मुझे सबूत के साथ बता दे कि मैंने गलत फैक्ट लिखा है। फिर मैं माफी मांग कर पोस्ट कर दूंगा कि 100 में से इतनी सभा मुसलमान बहुल इलाकों में की है।

Saquib ने दावा किया है..


शाकिब-

अगर आप मुसलमान नहीं हैं तो आप उस दर्द को कभी नहीं समझेंगे जो कोरोना के नाम पर इस देश के मुसलमानों ने झेला है।

ऐसी महामारी के आपदा के बीच मुसलमानों ने आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार भी झेला था।

इस का बीज किसने बोया यह बताने की ज़रूरत है?

आज तक माफी मांगना खेद जताना दूर। ट्वीट भी डिलीट नहीं किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन