Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

NBDA बोर्ड गठन- रजत शर्मा अध्यक्ष तो राहुल कंवल, अनुराधा प्रसाद इत्यादि का इन पदों पर कब्जा

नई दिल्ली। न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा को एक बार फिर अपना प्रेसिडेंट चुना है। यह नियुक्ति 2025-26 के कार्यकाल के लिए हुई है। यह फैसला 19 सितंबर 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया गया।

नई टीम में ये होंगे पदाधिकारी

  • एम.वी. श्रेयाम्स कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर, मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग – वाइस-प्रेसिडेंट
  • अनुराधा प्रसाद शुक्ला, चेयरपर्सन एवं एमडी, न्यूज़24 ब्रॉडकास्ट इंडिया – ऑनरेरी ट्रेज़रर

बोर्ड के अन्य सदस्य

  • राहुल जोशी, एमडी – नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड
  • कली पुरी भंडाल, वाइस-चेयरपर्सन एवं एमडी – टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड
  • अनिल कुमार मल्होत्रा, एडवाइज़र – ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • ध्रुब मुखर्जी, डायरेक्टर – एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड
  • आई. वेंकट, डायरेक्टर – ईनाडु टेलीविज़न प्राइवेट लिमिटेड
  • राहुल कंवल, सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ – न्यू डेल्ही टेलीविज़न लिमिटेड (NDTV)
  • महेश कुमार राजारामन, एमडी – सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड
  • रोहित गोपाकुमार वेलोली, सीईओ (टीवी डिवीजन) – बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड

सेक्रेटरी जनरल

एनी जोसेफ अपनी जिम्मेदारी सेक्रेटरी जनरल के रूप में जारी रखेंगी।

NBDA ने पुष्टि की है कि सभी नियुक्तियां सर्वसम्मति से की गई हैं और ये 2025-26 कार्यकाल के लिए तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

ये भी पढ़ें…

रजत शर्मा तो ग़ज़ब का मोदी भक्त है, सत्ता की खुली चाटुकारिता कर रहा!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन