Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अतुल माहेश्वरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

कंपनी लॉ बोर्ड (सीएलबी) रिश्वत कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट स्पेशल सीबीआई जज ओपी सैनी की पटियाला हाउस स्थित अदालत में दाखिल किया गया. चार्जशीट में अमर उजाला के निदेशक अतुल माहेश्वरी, सीएलबी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष आर. वासुदेवन, कंपनी सेक्रेटरी मनोज बंथिया, चार्टर्ड एकाउंटेंट हर्षवर्धन लोढा, सीएलबी में अमर उजाला के वकील अंकुर चावला और विकास शुक्ला के नाम हैं.

कंपनी लॉ बोर्ड (सीएलबी) रिश्वत कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट स्पेशल सीबीआई जज ओपी सैनी की पटियाला हाउस स्थित अदालत में दाखिल किया गया. चार्जशीट में अमर उजाला के निदेशक अतुल माहेश्वरी, सीएलबी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष आर. वासुदेवन, कंपनी सेक्रेटरी मनोज बंथिया, चार्टर्ड एकाउंटेंट हर्षवर्धन लोढा, सीएलबी में अमर उजाला के वकील अंकुर चावला और विकास शुक्ला के नाम हैं.

पिछले साल 23 नवंबर को सीबीआई ने इस मामले में केस रजिस्टर कर जांच की कार्यवाही शुरू की थी. आरोप है कि अमर उजाला के मालिक अतुल माहेश्वरी अमर उजाला के दूसरे मालिक अशोक अग्रवाल से चल रहे झगड़े में कंपनी ला बोर्ड के फैसले के प्रभावित करने के लिए अपने वकील अंकुर चावला के माध्यमा से कंपनी ला बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष आर. वासुदेवन को सात लाख रुपये दिलवाए. सीबीआई ने रुपये लेते-देते आर. वासुदेवन व अन्य को गिरफ्तार किया.

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण सीबीआई को भी दबाव में लेने की कोशिश की गई. इसके लिए मीडिया दिग्गजों ने कांग्रेस के उच्च पदस्थ संपर्कों का इस्तेमाल कर सीबीआई को जांच में ज्यादा सक्रिय न रहने के निर्देश दिलवाए. अशोक अग्रवाल ने सीबीआई की सुस्ती व मामले में लीपापोती की आशंका को देख पिछले दिनों हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर सीबीआई की नकेल कसने का अनुरोध किया.

सीबीआई ने खुद को कोर्ट में घसीटे जाने को देखकर आनन-फानन में जांच को तेज करते हुए चार्जशीट दायर करने का काम कर दिया. चार्जशीट में सभी आरोपियों पर आईपीसी के सेक्शन 120-B (आपराधिक साजिश), सेक्शन 7 (सरकारी अधिकारी द्वारा रिश्वतखोरी), सेक्शन 8 (सरकारी अधिकारी को रिश्वत देकर प्रभावित करना) और भ्रष्टाचार संबंधी अन्य धाराएं लगाई गई हैं. सीबीआई की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चार्जशीट दायर किए जाने की सूचना दी गई है. विज्ञप्ति में इस बात का खासतौर पर उल्लेख किया गया है कि ”Findings were not the final proof of their guilt, which has to be established after a fair trial.”

इस प्रकरण से जुड़ी पुरानी खबरों को कमेंट बाक्स के ठीक नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ibrastogi

    October 10, 2010 at 3:05 pm

    pahalibarfase hai atul maheshwari jo amar ujala ka beda gark karane ke jimmedar hai ooparwala nyay sabhi se karata hai aur anyay ki saza bhi deta hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...