Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

अन्ना की चिट्ठी में सोनिया से सवाल, दिग्गी को फटकार

सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर जज ने करप्शन पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी को पत्र लिखा तो राहुल ने ऐसा जवाब दिया कि इस जवाब में खुद राहुल फंस गए और उनकी फजीहत होने लगी. अब अन्ना हजारे ने राहुल की मां को लेटर लिख दिया है. इस चिट्ठी में अन्ना हजारे ने ऐसी बातें कहीं हैं जिसका जवाब सोनिया गांधी को देना होगा और यकीन मानिए, सोनिया बोलेंगी तो फंसेंगी. चोरों की सरकार की माता उर्फ संरक्षणदाता तो वही हैं. आइए, पढ़ते हैं, अन्ना ने आखिर लिखा क्या है…

सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर जज ने करप्शन पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी को पत्र लिखा तो राहुल ने ऐसा जवाब दिया कि इस जवाब में खुद राहुल फंस गए और उनकी फजीहत होने लगी. अब अन्ना हजारे ने राहुल की मां को लेटर लिख दिया है. इस चिट्ठी में अन्ना हजारे ने ऐसी बातें कहीं हैं जिसका जवाब सोनिया गांधी को देना होगा और यकीन मानिए, सोनिया बोलेंगी तो फंसेंगी. चोरों की सरकार की माता उर्फ संरक्षणदाता तो वही हैं. आइए, पढ़ते हैं, अन्ना ने आखिर लिखा क्या है…

सोनिया गांधी जी

नमस्कार

पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम चिंता का विषय है. ऐसा लगता है कि देश की भ्रष्ट ताकतें भ्रष्टाचार निरोधी प्रभावी कानून तैयार करने की प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए एकजुट हो गई हैं. मेरा आपसे आग्रह है कि हम एकसाथ मिलकर उन ताकतों को पराजित कर सकते हैं. उन ताकतों की एक रणनीति यह है कि समिति में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं की छवि खराब की जाए.

मैं इस सोच का हूं कि जनता के लिए काम करने वाले लोगों को सार्वजनिक जांच के दायरे में होना चाहिए, लेकिन जब खुलेआम झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, नकली सीडी तैयार की जा रही है, तो कोई भी यह महसूस कर सकता है कि यह ईमानदार सार्वजनिक जांच का मकसद नहीं है, बल्कि मकसद छवि खराब करने का है. आपकी कांग्रेस पार्टी का एक महासचिव हफ्ते भर से प्रेस में बयान दे रहा है. मुझे लगता है कि उसे इस तरह की टिप्पणियों के लिए पार्टी से समर्थन प्राप्त है. क्या आपने उनकी टिप्पणियों को निजीतौर पर मंजूरी दी है?

इनमें से अधिकांश बयान तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. इसे कोई भी समझ सकता है कि इसके पीछे उनका मकसद भ्रम पैदा करने, लोगों को गुमराह करने और संयुक्त समिति की जारी चर्चाओं को पटरी से उतारने का है. क्या आप निजीतौर पर उनके बयानों को मंजूर करती हैं? मैं आपसे आग्रह करूंगा कि अपने सहयोगी को सुझाव दें कि वह कानून तैयार करने की प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश न करें. देश भ्रष्टाचार निरोधी सख्त कानून के लिए अब और अधिक इंतजार करने को तैयार नहीं है. लोग बहुत चिढ़े हुए हैं. यदि इस प्रक्रिया को पटरी से उतारा गया तो उसका जो परिणाम होगा, उसे लेकर मैं भयभीत हूं.

आपका

अन्ना हजारे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vineet kumar

    April 18, 2011 at 4:03 pm

    aana je soniya mata se jayada asha mat rakhayaga ga. wha bhi usi system ki hissa hain.>:(
    vineet kumar
    journalist gorakhour
    9936809770

  2. madan kumar tiwary

    April 18, 2011 at 4:30 pm

    खामोश आपातकाल लागू है । अन्ना जी के और उनके सिपाहसालारों के खिलाफ़ बोलना देशद्रोह है ।

  3. anand pratap

    October 19, 2011 at 5:37 pm

    Jo bhok raha hai vo to soniya or rahul ka paltu KUTTA hai…..aajkal UP me vote roopi roti hathiyane k liye apni PUNCH hilate hue logon k talve chaat raha hai…MP se to logon ne pichvade pr LAAT maar kr bahar nikaal diya tha.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...