Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

अमर सिंह के साथ अमिताभ बच्चन भी फंस सकते हैं

अमर सिंह बड़बोले हैं. बोलने में कोई उनसे जीत नहीं सकता. कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को अमर सिंह की काली कमाई की जांच का जो आदेश दिया और अमर सिंह की गिरफ्तारी पर से रोक हटाने का जो फैसला सुनाया, उससे अमर सिंह के पैर के नीचे से जमीन सरक गई है. उन्होंने कोर्ट के आदेश के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर वे गुनाहगार पाए जाते हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए.

अमर सिंह बड़बोले हैं. बोलने में कोई उनसे जीत नहीं सकता. कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को अमर सिंह की काली कमाई की जांच का जो आदेश दिया और अमर सिंह की गिरफ्तारी पर से रोक हटाने का जो फैसला सुनाया, उससे अमर सिंह के पैर के नीचे से जमीन सरक गई है. उन्होंने कोर्ट के आदेश के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर वे गुनाहगार पाए जाते हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए.

उन्होंने उत्तर प्रदेश विकास निगम का चेयरमैन रहते हुए किसी धांधली से इनकार किया और कहा कि अगर किसी तरह की कोई धांधली पाई जाती है या फिर स्पेक्ट्रम घोटाले में किसी कंपनी को लाभ पहुंचाने के सुबूत मिलते हैं तो यूपी सरकार इसके सुबूत प्रवर्तन निदेशालय को दे सकती है. दोषी पाए जाने पर मैं किसी भी तरह के दंड के लिए तैयार हूं. अमर सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सचिवालय के एक ताकतवर सचिव के इशारे पर मामला दर्ज कराया गया है.

उधर, कोर्ट के आदेश के बाद चर्चा है कि अमिताभ बच्चन भी लपेटे में आ सकते हैं क्योंकि कानपुर के बाबूपुरवा में जो एफआईआर अमर सिंह के खिलाफ दर्ज है, उसमें अमर सिंह की पत्नी पंकजा कुमारी के साथ अमिताभ बच्चन को भी आरोपी बनाया गया है. अमर सिंह समेत तीनों पर आरोप है कि इन लोगों ने अलग अलग कंपनी बनाकर करीब 400 करोड़ रुपये का वारा न्यारा कर दिया. कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को कहा है कि महीने भर के भीतर जांच कर स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाए.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...